Darbhanga: दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर कमेटी की हुई बैठक

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

बेर चौक दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूर्व मुखिया राम करण चौधरी की अध्यक्षता में पूजा समिति की बैठक हुई.

विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान. बेर चौक दुर्गा मंदिर प्रांगण में शुक्रवार को दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर पूर्व मुखिया राम करण चौधरी की अध्यक्षता में पूजा समिति की बैठक हुई. इसमें दुर्गा पूजा की तैयारी को लेकर समिति द्वारा गत वर्ष की आय-व्यय की समीक्षा की गयी. वहीं इस साल मंदिर को आकर्षक पंडाल से सजाने, रोशनी के लिए लाइट का पुख्ता इंतजाम करने, मंदिर आने-जाने वाली मुख्य सड़क पर तोरण द्वार लगाने व सुरक्षा की दृष्टिकोण से मंदिर परिसर व मेले में चारो तरफ सीसी टीवी कैमरे लगाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया. इसके अलावा स्वच्छता के लिए मंदिर परिसर व अगल बगल की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, पानी की व्यवस्था सहित कई अन्य तरह की सुविधा उपलब्ध कराने पर भी विमर्श किया गया. मौके पर राहुल कुमार, सचिव सत्येन्द्र कुमार सुमन, कोषाध्यक्ष चन्दन कुमार राय, मोद पाठक, मुरारी पाठक, नथुनी साह, हीरा यादव, काशीकान्त कामति, गणेश पाठक, आशुतोष कुमार सुमन, नन्द किशोर शर्मा, विनोद भगत, शंकर भगत, बिष्णुदेव भगत, भागेश्वर भगत, फुलेश्वर भगत, वीरेंद्र भगत, राम नारायण मुखिया आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन