Darbhanga News: प्रारंभिक विद्यालयों में अर्द्ध वार्षिक मूल्यांकन शुरू

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 10 Sep 2025 10:24 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:नगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में इसको लेकर छात्र-छात्राओं में उमंग का माहौल देखा गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. प्रारंभिक विद्यालयों में बुधवार से अर्द्धवार्षिक मूल्यांकन शुरू हुआ. पहले दिन तीसरी से पांचवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण एवं छठी कक्षा के लिए सामाजिक अध्ययन विषय की परीक्षा पहली पाली में आयोजित की गयी. जबकि दूसरी पाली में छठी से आठवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं के लिए विज्ञान विषय की परीक्षा हुई. नगर क्षेत्र के विभिन्न सरकारी स्कूलों में इसको लेकर छात्र-छात्राओं में उमंग का माहौल देखा गया. हालांकि शिक्षकों की कमी के कारण ज्यादातर विद्यालयों में लंच-पुंज स्थिति में परीक्षा का संचालन किया गया.

स्कूलों में शिक्षकों की कमी का दिखा असर

शहर में बड़ी संख्या में बीएलओ कार्य में शिक्षक प्रतिनियुक्ति पर हैं. इस कारण स्कूलों की टैगिंग भी काम नहीं आयी. किसी- किसी विद्यालय में एक या दो शिक्षकों के भरोसे मूल्यांकन का संचालन किया गया. अपरा तफरी के माहौल में एक राहत की बात यह रही कि पहली एवं दूसरी कक्षा के छात्र-छात्राओं की मौखिक परीक्षा आज नहीं थी. परीक्षा कार्यक्रम के मुताबिक पहली पाली में तीसरी से आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए पर्यावरण/ सामाजिक विज्ञान की परीक्षा होनी थी, किंतु परीक्षा शुरू होने से थोड़ी देर पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर यह जानकारी प्रसारित की गई कि सातवीं एवं आठवीं कक्षा के छात्र-छात्राओं के लिए सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा आज नहीं ली जाएगी. हालांकि इन कक्षाओं के संबंधित विषयों का प्रश्न पत्र सह उत्तर पुस्तिका उपलब्ध करा दी गयी थी. बावजूद इन कक्षाओं एवं इन विषयों की परीक्षा पर रोक को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रही. इन दोनों कक्षाओं के अलावा भी 11 सितंबर को दूसरी पाली में आयोजित होने वाली गणित विषय की परीक्षा में सातवीं कक्षा के लिए इस विषय की परीक्षा नहीं दी जाएगी. इसके भी प्रश्न पत्र विद्यालय को मिल गये हैं. जबकि परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार दूसरे दिन 11 सितंबर को पहली पाली में अहिंदी भाषी तीसरी से आठवीं के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी विषय एवं दूसरी पाली में तीसरी से छठी कक्षा एवं आठवीं कक्षा के लिए गणित विषय की परीक्षा होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन