Darbhanga News: संस्कृत शिक्षा से होता आदर्श, मानवीय मूल्य व नैतिक चेतना का संचार: मृत्युंजय

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 10:36 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:दुर्गा भवन संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय पर रविवार को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: बेनीपुर. बहेड़ा स्थित दुर्गा भवन संस्कृत प्राथमिक सह मध्य विद्यालय पर रविवार को बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार झा का स्वागत सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इसमें अध्यक्ष झा ने कहा कि आज समाज में नैतिक मूल्यों का ह्रास दिख रहा है. बच्चों व युवाओं में अनुशासन, संस्कार तथा कर्तव्यनिष्ठा के प्रति लगाव कम होता जा रहा है. ऐसे समय में संस्कृत शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो नई पीढ़ी में उच्च आदर्शों, मानवीय मूल्यों और नैतिक चेतना का संचार कर सकती है. उन्होंने कहा कि संस्कृत केवल भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा और दर्शन की आत्मा है. इसमें जीवनोपयोगी श्लोक, सूक्तियां और कथाएं निहित हैं, जो बालकों में सत्य, अहिंसा, करुणा, परोपकार और कर्तव्यपालन जैसी प्रवृत्तियों को स्वाभाविक रूप से विकसित करती हैं. उन्होंने कहा कि यदि बाल्यकाल से ही बच्चों को संस्कृत पढ़ने के लिए प्रेरित किया जाय तो वे चरित्रवान, अनुशासित और आदर्श नागरिक बन सकते हैं. उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से बच्चों को संस्कृत अध्ययन के प्रति जागरूक करेने की अपील की. इस दौरान उन्होंने प्रखंड क्षेत्र के भवन व शिक्षकविहीन संस्कृत विद्यालयों के उत्थान के संबंध में पूछने पर कहा कि जिलों में रोस्टर जारी नहीं किया गया है. इसके लिए लिखा गया है. रोस्टर जारी होते ही बहाली की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि विद्यालयों में भवन व अन्य संसाधन उपलब्ध कराने के लिए केंद्रीय शिक्षा मंत्री को लिखा गया है. राशि उपलब्ध होते हुए सभी विद्यालय को भवन व अन्य संसाधन से सुसज्जित कर दिया जाएगा. इस दौरान शिक्षक समीर कुमार झा, आनंद झा, अमित दूबे, मृत्युंजय झा, शिवानंद पोद्दार, विजय मिश्र, दीनानाथ मिश्र, नगर परिषद वार्ड तीन की पार्षद इंदु देवी, बीपी सिंह ने अध्यक्ष को सम्मानित किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन