ePaper

मछुआ सोसाइटी के सचिव पद के लिए 36.53 फीसदी मतदान

Updated at : 27 Jun 2024 12:06 AM (IST)
विज्ञापन
मछुआ सोसाइटी के सचिव पद के लिए 36.53 फीसदी मतदान

प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सचिव पद के लिए बुधवार को उपचुनाव हुआ.

विज्ञापन

अलीनगर. प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति के सचिव पद के लिए बुधवार को उपचुनाव हुआ. इसमें 36.53 प्रतिशत मतदान हुआ. 8221 मतदाताओं में 3003 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. मतदान के लिए प्रखंड सह अंचल कार्यालय भवन व इ-किसान भवन में बने 12 मतदान केंद्रों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ जो अपराह्न 4.30 बजे संपन्न हुआ. शुरू में सभी बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतार लगी थी. इसमें महिला मतदाताओं की संख्या अधिक थी. दिन के एक बजे तक यह सिलसिला जारी रहा. उसके बाद इक्का-दुक्का मतदाता ही बूथ पर पहुंचे. इस दौरान अंटौर निवासी डोमी सहनी को बिना मतदान किये ही वापस लाैटना पड़ा. मतदाता सूची के क्रम संख्या 1460 पर उनका नाम अंकित है. उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था. इधर चुनाव संपन्न कराने में निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ परमानंद प्रसाद, बतौर मजिस्ट्रेट सीओ कुमार शिवम, बीएओ सूर्य कुमार सक्रिय दिखे. वहीं थानाध्यक्ष विनय मिश्र अतिरिक्त पुलिस बल के साथ डटे रहे. ऑब्जर्वर के रूप में मधुबनी के एडीएम आपदा संतोष कुमार भी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन