Darbhanga:प्रधानमंत्री को अपमानित करने वालों काे विधानसभा चुनाव में मुंहतोड़ जवाब देगी जनता

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं. कार्यकर्ता सशक्त रहेंगे, तो कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती.

विज्ञापन

दरभंगा. लक्ष्मीश्वर पब्लिक लाइब्रेरी में दरभंगा नगर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिलीप जायसवाल ने कहा कि एनडीए सरकार गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के उत्थान के प्रति समर्पित है. संगठन की असली ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं. कार्यकर्ता सशक्त रहेंगे, तो कोई भी ताकत हमें रोक नहीं सकती. कार्यकर्ताओं से 2025 में फिर से नीतीश के संकल्प को पूरा करने के लिए बूथ स्तर तक जाने को कहा. कहा कि मिथिला खासकर दरभंगा के लोग राहुल और तेजस्वी की जंगलराज की जोड़ी को फिर सत्ता में वापस नहीं आने देगी, ऐसा पूर्ण विश्वास है.

गांव-गांव तक पहुंच रहा है विकास

मंत्री डॉ प्रेम कुमार ने कहा कि एनडीए सरकार सुशासन और विकास के मार्ग पर बिहार को आगे बढ़ा रही है. बिहार सरकार पिछड़ा एवं पिछड़ा वर्ग के लोगों के लिए अनेकों कल्याणकारी योजनाएं चला रही है. मंत्री महेश्वर हजारी ने कहा कि एनडीए ने समाज के सभी वर्गों को सम्मान और अवसर दिया है. गांव-गांव तक विकास पहुंच रहा है.

हमें संगठित रहकर हासिल करनी है जीत

मंत्री संजय सरावगी ने कहा कि दरभंगा नगर विधानसभा एनडीए का गढ़ है. यहां के कार्यकर्ताओं की निष्ठा और जनता का आशीर्वाद हमारी सबसे बड़ी ताकत है. हमें संगठित रहकर आगे की जीत सुनिश्चित करनी है. पीएम एवं सीएम के नेतृत्व में दरभंगा में विकास के अनेकों कार्य किए गए हैं. योजनाओं का लाभ बिना भेदभाव के हर जरूरतमंद तक पहुंचाया जा रहा है.

सरकार की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचायें कार्यकर्ता

सांसद डॉ गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि दरभंगा की जनता ने हमेशा एनडीए को समर्थन दिया है. एम्स, एयरपोर्ट, सड़क और रेल परियोजनाएं मिथिला क्षेत्र के विकास का प्रमाण है. कार्यकर्ता इन उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाएं और विरोधियों की झूठी बातों का जवाब दें. मंत्री कृष्ण कुमार मंटू, हरि सहनी, विधायक लखिन्द्र पासवान, डॉ रामचंद्र प्रसाद, डॉ विनय कुमार चौधरी, डॉ मुरारी मोहन झा, शाहनवाज अहमद कैफी ने भी विचार रखा. जदयू महानगर अध्यक्ष माधव झा की अध्यक्षता में हुये कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण कास्यंकार व धन्यवाद ज्ञापन सोनी पूर्व ने किया. मौके पर पूर्व विप सदस्य प्रो. दिलीप चौधरी, अर्जुन सहनी, उमेश कुशवाहा, आदित्य नारायण मन्ना, ईश्वर मंडल, देवेंद्र झा, लक्ष्मी पासवान, जीवछ सहनी, संतोष पोद्दार, सुजीत मलिक, मुकुंद चौधरी, राजू तिवारी, गौरी पासवान, मीना झा, उदय सहनी, राकेश रौशन, रमेश झा, रतन पासवान, पिंटू भंडारी, श्रवण महतो, आरके दत्ता, संगीता शाह, मुकेश महासेठ, मो. सब्बानी, संगीता साह, बालेन्दु झा, राहुल पासवान, अंकुर गुप्ता, ज्योति कृष्ण झा लवली, अशोक नायक आदि मौजूद थे.

दर्जनों लोगों ने ली भाजपा की सदस्यता

कार्यक्रम के दौरान राजद एंव जनसुराज के दर्जनों लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की. सदस्यता ग्रहण करने वालों में रामचंद्र सहनी, राजेंद्र सहनी, मो. बरकत, बिंदेश्वर सहनी, कुमार कार्तिकेय आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन