Darbhanga:महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं :सजल

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

नारी सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा विषय को लेकर परिसदन में गुरुवार को महिला आयोग की सदस्या सजल झा की अध्यक्षता में बैठक हुई.

विज्ञापन

दरभंगा. नारी सम्मान, सुरक्षा व अधिकारों की रक्षा विषय को लेकर परिसदन में गुरुवार को महिला आयोग की सदस्या सजल झा की अध्यक्षता में बैठक हुई. इसमें सभी थाना, वन स्टॉप सेंटर से प्राप्त महिला उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, कार्यस्थल पर लैंगिक उत्पीड़न तथा सामाजिक असमानता से जुड़े मामलों पर विमर्श किया गया. संबंधित विभाग व प्रशासन को ठोस कार्रवाई का निर्देश दिया गया. आयोग की अध्यक्षा ने कहा कि महिलाओं के सम्मान व सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता. हर महिला को सुरक्षित वातावरण में शिक्षा, रोजगार एवं स्वतंत्र जीवन का अधिकार है. कही कि आयोग का उद्देश्य केवल शिकायतों का निवारण करना नहीं, बल्कि समाज में जागरूकता फैलाना एवं रोकथाम की ठोस व्यवस्था करना भी है. उन्होंने डीएसपी ट्रैफिक व सभी थाना अध्यक्ष से महिला हेल्प डेस्क को और अधिक सशक्त बनाये जाने, सभी थानों में महिला सहायता प्रकोष्ठ की 24 घंटे चालू रखने को कहा. बताया कि वन स्टॉप सेंटर व जिला हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वीमेंस पूरे राज्य में व्यापक जागरूकता अभियान चलाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन