ePaper

Darbhanga: आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में लायी जायेगी और तेजी

Updated at : 11 Sep 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga: आयुष्मान कार्ड बनाने की प्रक्रिया में लायी जायेगी और तेजी

आयुष्मान कार्ड तेज गति से बनाये जाने को लेकर डीएम कौशल कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की.

विज्ञापन

दरभंगा. आयुष्मान कार्ड तेज गति से बनाये जाने को लेकर डीएम कौशल कुमार ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान डीएम ने स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारियों को आयुष्मान कार्ड निर्माण की प्रक्रिया में तेजी लाने, प्रत्येक सुपात्र लाभार्थी को समय पर आयुष्मान कार्ड उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. लाभार्थियों के घर-घर जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने, आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव-गांव जाकर आयुष्मान कार्ड निर्माण के लिए विशेष अभियान चलाने को संबंधित पदाधिकारी से कहा. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को नियमित रूप से इसकी समीक्षा कर प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया. कार्ड निर्माण में किसी प्रकार की शिथिलता पाये जाने पर संबंधित कर्मियों के विरुद्ध कार्रवाई की चेतावनी दी.

एक से 10 सितंबर तक चले विशेष अभियान में करीब 60 प्रतिशत उपलब्धि

समीक्षा के क्रम में डीएम ने बताया कि एक से 10 सितंबर तक आयुष्मान कार्ड बनाने का लक्ष्य एक लाख निर्धारित था. इसके विरुद्ध 59 हजार 838 आयुष्मान कार्ड बनाये गये हैं. प्रखंड बार आंकड़ा उपलब्ध कराते हुए बताया कि बिरौल प्रखंड में लक्ष्य 7411 के विरुद्ध 6179 आयुष्मान कार्ड बनाया गया. सिंहवाड़ा में 7756 के विरुद्ध 5995, अलीनगर में 3648 के विरुद्ध 2808, घनश्यामपुर में 3706 के विरुद्ध 2747, जाले में 7327 के विरुद्ध 5289 आयुष्मान कार्ड बनाया है. बहेड़ी में लक्ष्य 8503 के विरुद्ध 5773, कुशेश्वरस्थान में 4309 के विरुद्ध 2915, बहादुरपुर में 7182 के विरुद्ध 4854, गौड़ाबौराम में 4137 के विरुद्ध 2508, हनुमाननगर में 3936 के विरुद्ध 2350, सदर में 8043 के विरुद्ध 4703 आयुष्मान कार्ड तैयार किया गया है. हायाघाट में लक्ष्य 4080 के विरुद्ध 2003, केवटी में 7670 के विरुद्ध 3574, मनीगाछी में 5832 के विरुद्ध 253, किरतपुर में 2442 के विरुद्ध 9431, कुशेश्वरस्थान पूर्वी में 3533 के विरुद्ध 1238, तारडीह में 3533 के विरुद्ध 1238, बेनीपुर में 6808 के विरुद्ध 2104 आयुष्मान कार्ड बनाया गया है.

बेनीपुर और हायाघाट के बीसीएम को निलंबन की चेतावनी

डीएम ने बेनीपुर और हायाघाट के बीसीएम को कार्यकलाप में अपेक्षित सुधार लाने को कहा. ऐसा नहीं होने पर दोनों को निलंबन की चेतावनी दी. लाभार्थियों के घरों में जाकर आयुष्मान कार्ड बनाने का सख्त निर्देश दिया. बैठक में सहायक समाहर्ता के परीक्षित, सीएस डॉ अरुण कुमार, उपनिदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी व अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

RANJEET THAKUR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन