Darbhanga News: 35.72 लाख गबन मामले में डाक सहायक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: 35.72 लाख गबन मामले में डाक सहायक गिरफ्तार

Darbhanga News:इनके विरुद्ध डाक निरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा गबन मामले में गत सात अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी.

विज्ञापन

Darbhanga News: मनीगाछी. सरकारी राशि गबन के आरोप में निलंबित नेहरा उपडाकघर के तत्कालीन उप डाकपाल व वर्तमान में लहेरियासराय प्रधान डाकघर के डाक सहायक अनमोल मंडल को नेहरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. इनके विरुद्ध डाक निरीक्षक अभिषेक सिंह द्वारा गबन मामले में गत सात अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. डाक निरीक्षक ने आवेदन में बताया था कि अनमोल मंडल ने नेहरा उप डाकघर में अपने पदस्थापना के दौरान 35 लाख 72 हजार रुपए का गबन किया है. मंडल ने अपने कार्यकाल के दौरान फर्जी कैश रिक्वेस्ट और फर्जी एक्सेस रिक्वेस्ट दिखाकर इस रकम का व्यक्तिगत इस्तेमाल किया. इसके विरुद्ध विभागीय स्तर पर भी जांच चल रही है. इधर थानाध्यक्ष राहुल कुमार ने बताया कि गबन के आरोपित मधुबनी जिला के नरहिया थाना के छजना निवासी रामकृपाल मंडल के पुत्र अनमोल मंडल को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इनपर गबन से संबंधित प्राथमिकी दर्ज थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन