दो दिनों में स्कूल को हस्तगत करा दिया जाएगा खेल मैदान

Updated:
विज्ञापन
दो दिनों में स्कूल को हस्तगत करा दिया जाएगा खेल मैदान

टीकापट्टी-देकुली पंचायत के डगरसाम गांव स्थित प्लस टू उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बहादुरपुर. मनरेगा पीओ विनोद कुमार ने गुरुवार को टीकापट्टी-देकुली पंचायत के डगरसाम गांव स्थित प्लस टू उत्क्रमित मध्य विद्यालय परिसर स्थित खेल मैदान का निरीक्षण किया. इस दौरान पीओ ने खेल से संबंधित विभिन्न उपकरणों की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि खेल मैदान का निमार्ण कार्य पूरा कर लिया गया है. दो दिनों के अन्दर इस मैदान को उत्क्रमित मध्य विद्यालय के एचएम को सौंप दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि खेल मैदान तैयार हो जाने से विद्यालय के बच्चों को अब खेलने में सहूलियत होगी. वही स्थानीय मुखिया श्याम नंदन यादव ने बताया कि नौ लाख पांच हजार 598 रुपये की लागत से खेल मैदान का निमार्ण कार्य कराया गया है. खेल मैदान के निमार्ण होने से विद्यालय के करीब एक हजार छात्र-छात्राओं को सुविधा होगी. इस खेल मैदान में बैडमिंटन, वॉलीबॉल, दौड़ने के लिए मैदान व बास्केटबॉल खेला जा सकेगा. मौके पर एचएम शिशिर कुमार मिश्र, मध्य विद्यालय के एचएम सुभाष चन्द्र भंडारी, मनरेगा पीटीए सुजीत कुमार, रोजगार सेवक कुमार धैर्य मोहन सहित कई शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Ranjeet Thakur

लेखक के बारे में

By Ranjeet Thakur

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन