पांच घंटे लेट से मुंबइ के लिये विमान ने भरी उड़ान

Updated at : 15 Jul 2024 11:54 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों के टाइम टेबल में सुधार नहीं हो रहा है. इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है

विज्ञापन

दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों के टाइम टेबल में सुधार नहीं हो रहा है. इससे यात्रियों को परेशानी हो रही है. विगत कई दिनों से मुंबई रूट पर विमानों का संचालन काफी विलंब से हो रहा है. यह सिलसिला सोमवार को भी जारी रहा. मुंबई जाने वाले विमान एसजी 116 पांच घंटे विलंब से सुबह 10.50 बजे के बजाय दोपहर 02.45 बजे दरभंगा से रवाना हुई. दिल्ली रूट पर एसजी 8477 नंबर की विमान दोपहर 01.30 बजे के बजाय दोपहर 02.29 में टेक ऑफ किया. इसी रूट पर एसजी 8496 विमान एक घंटा देरी से दोपहर 03.45 बजे के बजाय शाम 04.30 बजे यात्रियों को लेकर रवाना हुआ. भीषण गर्मी में महिला, बच्चों व बुजुर्गों को काफी समस्या हुई. रविवार को कुल पांच जोड़ी विमानों में 1549 पैसेंजरों ने सफर किये. शनिवार को इतने ही फ्लाइट में 1600 यात्रियों ने यात्रा की थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन