ePaper

मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 12 से

Updated at : 24 Aug 2024 12:03 AM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

लनामिवि के पीजी चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2022-24) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 12 से 14 सितंबर तक दो पाली में ग्रूपवार होगी

विज्ञापन

दरभंगा. लनामिवि के पीजी चतुर्थ सेमेस्टर (सत्र 2022-24) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 12 से 14 सितंबर तक दो पाली में ग्रूपवार होगी. विवि ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ-साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि एवं केंद्र जिलावार केंद्र निर्धारित किये जाने से संबंधित अधिसूचना जारी की है. जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षा फार्म बिना विलंब शुल्क का 26 से 30 अगस्त तक तथा विलंब शुल्क के साथ 31 अगस्त से एक सितंबर तक स्वीकार किया जाएगा. सभी विषयों को चार ग्रूप में बांट कर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रूप ए में रसायन, वनस्पति विज्ञान, राजनीति विज्ञान, गृहविज्ञान एवं मनोविज्ञान तथा ग्रूप बी में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एआइएच, संस्कृत, संगीत व नाट्यशास्त्र को शामिल किया है. वहीं ग्रूप सी में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल तथा ग्रूप डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, उर्दू व मैथिली को रखा गया है. बताया जाता है कि परीक्षा में करीब 12 हजार छात्र- छात्रा शामिल होंगे. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा ग्रूपवार एवं तिथिवार 12, 13, 14 सितंबर को होगी. परीक्षा के लिए जिलावार एवं ग्रूपवार दो-दो यानी कुल आठ केंद्र निर्धारित किये गये हैं. दरभंगा में ग्रूप ए एवं ग्रूप बी वाले विषयों की परीक्षा महारानी कल्याणी काॅलेज तथा ग्रूप सी एवं डी की परीक्षा केएस कालेज केंद्र पर होगी. मधुबनी में ग्रूप ए एवं बी विषयों की जेएमडीपीएल काॅलेज तथा ग्रूप सी एवं ग्रूप डी की परीक्षा बीएम कालेज रहिका केंद्र पर होगी. समस्तीपुर में ग्रूप ए एवं बी की परीक्षा वीमेंस कालेज तथा ग्रूप सी एवं डी की परीक्षा आरएनएआर कालेज केंद्र पर ली जायेगी. बेगूसराय जिले में ग्रूप ए एवं बी की परीक्षा एसके महिला कालेज तथा ग्रूप सी एवं डी की परीक्षा आरसीएस काॅलेज मंझौल में होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन