मिथिला विश्वविद्यालय में पीजी सेकेंड सेमेस्टर की परीक्षा 22 से
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 06 Aug 2024 11:14 PM
लनामिवि के पीजी सेकेंड सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 22 अगस्त से तीन सितंबर तक दो पाली में होगी.
दरभंगा. लनामिवि के पीजी सेकेंड सेमेस्टर (सत्र 2023-25) के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा 22 अगस्त से तीन सितंबर तक दो पाली में होगी. विवि ने परीक्षा कार्यक्रम के साथ ऑनलाइन परीक्षा फार्म भरने की तिथि एवं जिलावार केंद्र निर्धारित किये जाने से संबंधी अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी है. जारी अधिसूचना के अनुसार बिना विलंब शुल्क के छह से नौ अगस्त तक तथा विलंब शुल्क के साथ 10 से 11 अगस्त तक परीक्षा फार्म स्वीकार किया जायेगा. सभी विषयों को चार ग्रुप में बांट कर परीक्षा कार्यक्रम तैयार किया गया है. ग्रुप ए में रसायन, वनस्पति विज्ञान, राजनीति विज्ञान, गृहविज्ञान एवं मनोविज्ञान तथा ग्रुप बी में वाणिज्य, अर्थशास्त्र, एआइएच, संस्कृत, संगीत व नाट्यशास्त्र को शामिल किया गया है. ग्रुप सी में गणित, अंग्रेजी, हिंदी, समाजशास्त्र, भूगोल तथा ग्रुप डी में जंतुविज्ञान, भौतिकी, इतिहास, दर्शनशास्त्र, उर्दू, पर्शियन व मैथिली को शामिल किया गया है. जानकारी के अनुसार परीक्षा में करीब 15 हजार छात्र छात्रा शामिल होंगे. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक तथा दूसरी पाली की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी. परीक्षा तिथिवार क्रमशः 22, 23, 27, 29, 31 अगस्त तथा दो एवं तीन सितंबर को होगी. परीक्षा के लिए जिलावार ग्रुपवार दो-दो यानी कुल आठ केंद्र निर्धारित किये गये हैं. दरभंगा में ग्रुप ए एवं ग्रुप बी वाले विषयों की परीक्षा मारवाड़ी कालेज तथा ग्रुप सी एवं डी के विषयों की परीक्षा केएस कालेज केंद्र पर होगी. मधुबनी में ग्रुप ए एवं बी विषयों की जेएमडीपीएल कालेज तथा ग्रुप सी एवं ग्रुप डी की परीक्षा बीएम कालेज रहिका केंद्र पर ली जायेगी. समस्तीपुर में ग्रुप ए एवं बी की आएनएआर कालेज तथा ग्रुप सी एवं डी की परीक्षा वीमेंस कालेज केंद्र पर होगी. बेगूसराय जिले में ग्रुप एवं बी की एसके महिला कालेज तथा ग्रुप सी एवं डी की परीक्षा आरसीएस कालेज मंझौल कालेज केंद्र पर ली जायेगी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










