पुराने बरगद के पेड़ की डाली गिरी, बगल की वृद्धा की मौत

हथौड़ी उत्तरी पंचायत के चकराईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सोमवार को अचानक बरगद के पेड़ के गिर जने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी.
पुराने बरगद के पेड़ की डाली गिरी, बगल की वृद्धा की मौत
बहेड़ी. थाना क्षेत्र के हथौड़ी उत्तरी पंचायत के चकराईपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में सोमवार को अचानक बरगद के पेड़ के गिर जने से एक वृद्ध महिला की मौत हो गयी. यह सैकड़ों वर्ष पुराना बरगद का पेड़ बताया जा रहा है. उस पेड़ की टहनी के गिरने से बगल में स्थित घर में बैठी लक्ष्मी मुखिया की 59 वर्षीया पत्नी विमल देवी गंभीर रूप घायल हो गयी. स्थानीय मुखिया अजित कुमार ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए डीएमसीएच ले जा रहे थे, लेकिन डीएमसीएच पहुंचते ही वृद्धा ने दम तोड़ दिया. इस घटना में मृतका व संजय मुखिया का घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया. साथ ही घर के सामान बर्बाद हो गये. मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया. बता दें कि पुराने पेड़ से संभावित खतरा को देखते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक बाबू साहब सिंह ने मिथिला वन प्रमंडल पदाधिकारी को ज्ञापन भी दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










