पंडासराय उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में गुरुवार सुबह दो घंटे बिजली रहेगी बंद

प्रतीकात्मक AI तस्वीर
दरभंगा के पंडासराय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार सुबह दो घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. टहनियों की छंटनी के लिए जनरल फीडर पर शटडाउन लिया जाएगा. प्रभावित इलाकों की सूची देखें.
Darbhanga Power Cut News: दरभंगा के पंडासराय विद्युत उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्रों में गुरुवार सुबह दो घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी. बिजली विभाग ने बताया कि टहनियों की छंटनी के लिए जनरल फीडर को सुबह 7 बजे से 9 बजे तक शटडाउन पर रखा जाएगा.
यह भी पढ़ें: डीएमसीएच में बगैर आईडी कार्ड घूम रहे आयुष्मान कर्मियों पर उठ रहे सवाल
इन इलाकों में प्रभावित रहेगी बिजली
शटडाउन के दौरान गुदरी बाजार, लोहिया चौक, बाकरगंज रोड, पालीराम चौक, केएम टैंक, पंडासराय बिचला टोल, खाजासराय और न्यू खाजासराय समेत आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी.
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि निर्धारित समय के दौरान आवश्यक कार्यों की पूर्व तैयारी कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संतोष कुमार मंडल
संतोष कुमार मंडल पिछले कई वर्षों से मुख्यधारा की पत्रकारिता में सक्रिय हैं. ये नगर निगम, बिजली विभाग तथा डाक विभाग जैसे नागरिक सरोकार से जुड़े विभागों पर पैनी नजर और मजबूत पकड़ रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










