गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस तो दो मंजिले मकान से लगा दी छलांग
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
प्रमोद महतो की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की रात जब पुलिस पहुंची तो भय से वह अपने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दिया
विज्ञापन
सिंहवाड़ा(दरभंगा).
सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी निवासी फकीरा महतो के पुत्र प्रमोद महतो की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार की रात जब पुलिस पहुंची तो भय से वह अपने दो मंजिला मकान से छलांग लगा दिया. इससे उसका एक पैर व कमर की हड्डी टूट गयी. घटना से कुछ देर के लिए अफरा – तफरी की स्थिति रही. घटना से पुलिस अवाक रह गयी. उसे आनन फानन में सिंहवाडा सीएचसी पहुंचाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच भेज दिया. थानाध्यक्ष विरेंद्र चौधरी ने बताया कि प्रमोद पर जानलेवा हमला मामले में न्यायालय से वारंट था. इसी आलोक में पुलिस कार्रवाई के लिए रात में उसके घर गयी थी. वह पुलिस के भय से छत से कूद गया.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










