उदा गांव में दो युवकों की संदिग्ध मौत, एक का शव खेत में मिला, दूसरे ने कोलकाता में दी जान

Edited by Sarfaraz Ahmad
Updated:
विज्ञापन

कुशेश्वरस्थान थाना

दरभंगा के कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उदा गांव में एक ही दिन दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से गांव में मातम पसर गया. एक युवक का शव खेत से मिला, जबकि दूसरे की कोलकाता में संदिग्ध हालत में मौत हो गई.

विज्ञापन

दरभंगा कुशेश्वरस्थान से सुधीर कुमार चौधरी की रिपोर्ट

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के उदा गांव में शनिवार को दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से पूरे गांव में मातम पसर गया. एक युवक का शव खेत से बरामद हुआ, जबकि दूसरे की मौत पश्चिम बंगाल के कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई. दोनों शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया.

यह भी पढ़ें: मारपीट में युवक की हत्या, गोली लगने से पटना में पदस्थापित दारोगा गंभीर घायल

खेत में मिला युवक का शव, परिजनों ने पोस्टमार्टम से किया इनकार

मृतकों में उदा गांव निवासी राम आशीष मुखिया के 23 वर्षीय पुत्र रामदेव मुखिया का शव शुक्रवार को हिरणी चांदनी चौक स्थित शिवशक्ति पेट्रोल पंप के सामने एक खेत में मिला. सूचना पर पहुंची पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी थी. इसी दौरान स्थानीय प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका ने उसकी पहचान की और परिजनों को सूचना दी.

परिजनों के मौके पर पहुंचते ही माहौल गमगीन हो गया. पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने की तैयारी की, लेकिन परिजनों के अनुरोध पर पंचनामा तैयार कर शव उन्हें सौंप दिया.

मृतक के भाई कैलाश मुखिया ने बताया कि रामदेव अर्धविक्षिप्त था और तीन दिन पहले घर से लापता हो गया था. काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं चल सका. शव मिलने के समय शरीर का कुछ हिस्सा जंगली जानवरों द्वारा नोचा हुआ पाया गया.

कोलकाता में फंदे से लटका मिला मजदूर

उधर, उदा गांव निवासी राम प्रसाद यादव के 40 वर्षीय पुत्र कपिल देव यादव की कोलकाता में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. वह वहां एक आलू गोदाम में मजदूरी करता था और अन्य ग्रामीणों के साथ किराये के मकान में रहता था.

ग्रामीणों के अनुसार, 27 जून की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सो गए. सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो झांककर देखा गया कि कपिल देव पंखे से लटका हुआ था. सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

यह भी पढ़ें: बाइक दुर्घटना में दो युवकों की मौत, एक गंभीर घायल

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को कपिल देव का शव गांव लाया गया. शव पहुंचते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. कपिल देव अपने परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे. उनके परिवार में पत्नी, पांच बेटियां और एक बेटा है. उनकी मौत के बाद परिवार पर आर्थिक संकट भी गहरा गया है.

दोनों मृतकों का अंतिम संस्कार गांव के श्मशान घाट पर नम आंखों से किया गया.

यह भी पढ़ें: घर बनाने के दौरान करंट से दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

विज्ञापन
Sarfaraz Ahmad

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

सरफराज अहमद IIMC से प्रशिक्षित पत्रकार हैं. राजनीति, समाज और हाइपरलोकल मुद्दों पर लिखते हैं. क्रिकेट और सिनेमा में गहरी रुचि रखते हैं. बीते तीन वर्षों से मीडिया क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन