लगातार दूसरे दिन समय पर ऑनलाइन उपस्थिति नहीं बना सके हजारों शिक्षक

शिक्षक लगातार दूसरे दिन भी समय से अपनी उपस्थिति इ शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज नहीं कर सके.
दरभंगा. जिले के हजारों शिक्षक लगातार दूसरे दिन भी समय से अपनी उपस्थिति इ शिक्षा कोष पोर्टल पर दर्ज नहीं कर सके. सर्वर डॉउन रहने के कारण यह स्थिति बनी रही. विद्यालय पहुंचने के साथ ही शिक्षक जब अपना उपस्थित दर्ज करने का प्रयास शुरू किये, तो उन्हें एक बार फिर से कल वाली ही स्थिति से जूझते देखा गया. कई घंटे तक यही स्थिति बनी रही. कभी-कभी एप काम करता, तो शिक्षक उपस्थिति दर्ज करने में कामयाब हो जाते. किंतु, लगातार प्रयास करने वाले शिक्षकों को ही इस तरह की सफलता मिल सकी. इनकी संख्या गिनती की ही रही. बताते चलें दो दिनों से मानसून के सक्रिय होने से जिले में बरसात की स्थिति है. अनुमान लगाया जा रहा है कि इस कारण से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है. वहीं कुछ जानकारों का कहना है कि सर्वर के डॉउन रहने से यह परेशानी आ रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




