Darbhanga News: अब हरिनगर स्टेशन पर रुकेगी जलंधर सिटी जाने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 10:25 PM
Darbhanga News:लंबी दूरी की ट्रेनों का बीच के स्टेशनों पर रेल प्रशासन इन दिनों स्टॉपेज दे रहा है.
Darbhanga News: दरभंगा. लंबी दूरी की ट्रेनों का बीच के स्टेशनों पर रेल प्रशासन इन दिनों स्टॉपेज दे रहा है. इसमें सामान्य से लेकर खास एक्सप्रेस ट्रेन शामिल हैं. इस कड़ी में दरभंगा से चलने वाली लंबी दूरी की एक और ट्रेन का नाम जुड़ने जा रहा है. दरभंगा से जलंधर सिटी के बीच चलने वाली अंत्योदय एक्सप्रेस का ठहराव हरिनगर स्टेशन पर देने की घोषणा रेल प्रशासन की ओर से की गई है. इसकी शुरुआत 15 सितंबर से आवक ट्रेन के स्टॉपेज के साथ हो रही है. वैसे दरभंगा से खुलने वाली ट्रेन का पहला ठहराव हरिनगर स्टेशन पर आगामी 20 सितंबर को होगा. इससे यात्रियों को सुविधा होगी. इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल के जनसंपर्क पदाधिकारी की ओर से जारी सूचना के मुताबिक 22551 दरभंगा-जालंधर सिटी अंत्योदय एक्सप्रेस का हरिनगर स्टेशन पर आगमन सुबह 07.42 बजे होगा. दो मिनट के पश्चात 07.44 बजे यह रवाना हो जाएगी. यह ठहराव 20 सितंबर से प्रभावी होगा. वहीं 22552 जलंधर सिटी-दरभंगा अंत्योदय एक्सप्रेस हरिनगर स्टेशन पर सुबह 06.49 बजे आएगी और 6.51 बजे प्रस्थान कर जाएगी, जिसकी शुरुआत 15 सितंबर से हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










