Darbhanga News: एनडीए सरकार विकास एवं सामाजिक न्याय की गारंटी: संजय झा

Updated at : 16 Sep 2025 10:12 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: एनडीए सरकार विकास एवं सामाजिक न्याय की गारंटी: संजय झा

Darbhanga News:एनडीए सरकार विकास एवं सामाजिक न्याय की गारंटी है.

विज्ञापन

Darbhanga News: बहादुरपुर. एनडीए सरकार विकास एवं सामाजिक न्याय की गारंटी है. डबल इंजन की सरकार में बिहार में सड़क, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए काम इसके प्रमाण हैं. ये बातें जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने मंगलवार को लहेरियासराय स्थित पोलो मैदान में बहादुरपुर विधानसभा स्तरीय एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान कही. उन्होंने कहा कि आज देश व बिहार विकास की नयी ऊंचाइयों को छू रहा है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, सिंचाई व सामाजिक न्याय के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की है. उन्होंने कहा कि आनेवाले चुनावों में एनडीए की मजबूती ही बिहार की मजबूती है. कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ हैं. बूथ स्तर तक के समर्पण से ही लोकतंत्र सशक्त होता है. उन्होंने विपक्ष पर प्रहार करते हुए कहा कि जिन लोगों ने बिहार को अराजकता और पिछड़ेपन की ओर धकेला था, वहीं आज जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं. हालांकि जनता सब जानती है. एनडीए के विकास कार्यों पर उसका अटूट विश्वास है. उन्होंने विश्वास जताया कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के समर्थन से एनडीए एक बार फिर बिहार में ऐतिहासिक जीत दर्ज करेगी. वहीं केंद्रीय कृषि व किसान कल्याण राज्य मंत्री रामनाथ ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भर भारत की ओर बढ़ रहा है. बिहार इसमें अहम भूमिका निभा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास का नया आयाम स्थापित कर रहा है. केंद्र सरकार की नीतियों का लाभ समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने का काम हो रहा है. उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया. मौके पर राज्य सरकार के मंत्री नीरज सिंह बबलू ने कहा कि एनडीए के कार्यकर्ता ही संगठन की असली ताकत हैं. कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास से ही बिहार में एनडीए की सरकार लगातार मजबूत हुई है. आज गांव-गांव तक शुद्ध पेयजल पहुंचाने का सपना साकार हो रहा है. यह मोदी सरकार व राज्य सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है. समाज कल्याण मंत्री सह विधायक मदन सहनी ने कहा कि एनडीए की सरकार दोबारा बनेगी. बहादुरपुर विधानसभा में सैकड़ों विकास योजनाओं का काम पूर्ण हो चुका है. उन्होंने बहादुरपुर में केंद्रीय विद्यालय देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया. कहा कि सरकार ने अबतक 50 लाख युवाओं को रोजगार दिया है. अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को रोजगार देने का लक्ष्य है. सांसद गोपालजी ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश अभूतपूर्व विकास की राह पर अग्रसर है. मोदी सरकार की योजनाओं से गरीब, किसान, मजदूर, महिला और युवाओं को सीधे लाभ मिल रहा है. उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर प्रहार करते हुए कहा कि विपक्ष केवल गुमराह करने की राजनीति करता है, जबकि एनडीए गठबंधन जनता के हितों और विकास के लिए कार्य करता है. नवादा के सांसद विवेक ठाकुर ने कहा कि विपक्ष केवल नकारात्मक राजनीति करता है, जबकि एनडीए विकास और सेवा की राजनीति में विश्वास करता है. भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना की अध्यक्षता में आयोजित सम्मेलन का संचालन जदयू प्रखंड अध्यक्ष राम नरेश भगत ने किया. मौके पर केवटी के विधायक मुरारी मोहन झा, लोजपा आर के महासचिव शाहनवाज अहमद कैफी, हम के राष्ट्रीय महासचिव राजीव रंजन, भाजपा के जिला प्रभारी उमेश कुशवाहा, जदयू जिलाध्यक्ष ईश्वर मंडल, हम के जिलाध्यक्ष मनोज सदा, राष्ट्रीय लोक मोर्चा के जिलाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, लोजपा आर के उपाध्यक्ष राणा चंदन सिंह ने भी विचार रखे. मौके पर जदयू विधानसभा प्रभारी हरिशंकर पासवान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष जीवछ सहनी, बहादुरपुर प्रमुख रूबी राज, उपप्रमुख मनोज सिंह, विपुल राय, मिथिलेश लाल देव, राजेश रंजन, राहुल पासवान, मीरा मेहता, बालेंदु झा, जिला मीडिया प्रभारी मुकुंद चौधरी, जिला प्रवक्ता प्रेम कुमार मिश्र रिंकू, लक्ष्मण महासेठ आदि कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

PRABHAT KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन