Darbhanga News: मिथिला विवि में प्राचीन एवं आधुनिक दंड व्यवस्था : एक विमर्श विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी कल
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 26 Aug 2025 10:53 PM
Darbhanga News: कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे.
Darbhanga News: दरभंगा. ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के पीजी संस्कृत विभाग में संचालित उदयनाचार्य पीठ एवं वीएसजे कॉलेज, राजनगर, मधुबनी के संयुक्त तत्वावधान में जुबली हॉल में “प्राचीन एवं आधुनिक दंड- व्यवस्था : एक विमर्श ” विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी 28 अगस्त को होगी. इसकी तैयारी अंतिम चरण में है. कुलाधिपति आरिफ मोहम्मद खान आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लेंगे. संगोष्ठी की तैयारी अंतिम चरण में है. संगोष्ठी में बिना पहचान पत्र के प्रवेश निषेध किया गया है. कुलसचिव द्वारा जारी फोटो युक्त प्रमाण पत्र के आधार पर ही प्रवेश संभव होगा. सेमिनार में भाग लेने वाले सभी व्यक्तियों से 28 अगस्त की सुबह 11 बजे तक संगोष्ठी हॉल में अनिवार्य रूप से पहुंच जाने का आग्रह किया गया है.
उद्घाटन सत्र की कुलपति करेंगे अध्यक्षता
कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित उद्घाटन सत्र में केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, नयी दिल्ली के कुलपति प्रो. श्रीनिवास वरखेडी मुख्य वक्ता, कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. लक्ष्मी निवास पांडेय तथा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय, रांची के पूर्व कुलपति प्रो. तपन कुमार शाण्डिल्य गेस्ट ऑफ ऑनर होंगे. सेमिनार के संरक्षक द्वय- मानविकी संकायाध्यक्ष प्रो. मंजू राय तथा कुलसचिव डॉ दिव्या रानी हंसदा हैं. श्रीलाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विद्यापीठ, नयी दिल्ली से प्रो. सुजाता त्रिपाठी, बीआर आंबेडकर बिहार विश्वविद्यालय, मुजफ्फरपुर की प्रो. निभा शर्मा तथा एमकेएस कॉलेज, चंदौना के प्रधानाचार्य प्रो. सिद्धार्थ शंकर सिंह रिसोर्स पर्सन, प्रो. अजय नाथ झा, विभागाध्यक्ष डॉ घनश्याम महतो, संयोजक प्रो. जीवानंद झा, को-ऑर्डिनेटर डॉ आरएन चौरसिया तथा आयोजन सचिव डॉ मोना शर्मा, डॉ ममता स्नेही, आयोजन समिति के सदस्य, सभी विभागाध्यक्ष, प्रधानाचार्य, पदाधिकारी आदि की उपस्थिति रहेगी.
कुलाधिपति करेंगे स्मारिका का विमोचन
तैयारी को लेकर पीजी संस्कृत विभाग में मंगलवार को बैठक हुई. संयोजक प्रो. जीवानंद झा ने बताया कि संगोष्ठी के उद्घाटन सत्र में स्मारिका का विमोचन कुलाधिपति द्वारा किया जायेगा. उद्घाटन सत्र के बाद तीन तकनीकी सत्रों का आयोजन किया जाएगा. समापन सत्र का आयोजन डॉ कृष्णकांत झा की अध्यक्षता में होगा. बताया कि गाड़ी लगाने की व्यवस्था केंद्रीय पुस्तकालय तथा एडवांस रिसर्च सेंटर परिसर में की गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










