Darbhanga: तैयारी पूरी, राष्ट्रीय लाेक अदालत का आयोजन आज

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय, अनुमंडल न्यायालय बेनीपुर और अनुमंडल न्यायालय बिरौल में होगा.

विज्ञापन

दरभंगा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन शनिवार को दरभंगा व्यवहार न्यायालय, अनुमंडल न्यायालय बेनीपुर और अनुमंडल न्यायालय बिरौल में होगा. लोक अदालत की सभी तैयारी पूर्ण कर ली गयी है. जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव आरती कुमारी ने बताया कि प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज शिव गोपाल मिश्र के दिशा निर्देश और देख रेख में लोक अदालत की तैयारी कर ली गयी है. मामलों के निष्पादन के लिए दरभंगा व्यवहार न्यायालय में दस बेंच का गठन किया गया है. अनुमंडल न्यायालय बेनीपुर में तीन बेंच और अनुमंडल न्यायालय बिरौल में पांच बेंच का गठन किया गया है. प्रत्येक खंडपीठ में एक -एक न्यायिक पदाधिकारी और एक पैनल अधिवक्ता और न्यायालय कर्मचारियों को शामिल किया गया है. लोक अदालत का संचालन सुबह 10.30 बजे से होगा. बतायी कि लोक अदालत में सुलहयोग्य आपराधिक मामले, पारिवारिक विवाद, दुर्घटना क्षतिपूर्ति वाद, उत्पाद, श्रम, सुखाधिकार, बैंक ऋण, बीएसएनएल, बिजली, पानी के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के विवाद पूर्व मामलों का निष्पादन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन