Darbhanga News: पुलिस अभिरक्षा से चोरी का मुजफ्फरपुर का आरोपित फरार

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: पुलिस अभिरक्षा से चोरी का मुजफ्फरपुर का आरोपित फरार

Darbhanga News:चोरी मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के जजुआर निवासी सत्यनारायण साह का पुत्र सोनू कुमार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. चोरी मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आरोपित मुजफ्फरपुर जिले के जजुआर थाना क्षेत्र के जजुआर निवासी सत्यनारायण साह का पुत्र सोनू कुमार पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया. घटना 13 सितंबर की शाम की है. हाजत में बंद आरोपित शौच करने गया व सिपाही को चकमा देकर थाना से पूरब घने बगीचे की ओर फरार हो गया. इसे लेकर सिपाही सूरज कुमार पासवान ने सोनू कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा है की चोरी की घटना में संलिप्तता को लेकर गिरफ्तार आरोपित सोनू ने शौच जाने की बात कही. सिपाही सूरज उसे शौच कराने लेकर गया. शौच के बाद चापाकल पर हाथ धोने के क्रम में उसने सिपाही को धक्का दे दिया. इससे सिपाही गिर गया. उसके पैर में मोच भी आ गयी. इसका लाभ उठाकर आरोपित फरार हो गया. कैदी को भागता देख सिपाही ने शोर मचाते हुए पीछा करना शुरू कर दिया. सिपाही की आवाज सुनकर थाना में मौजूद अन्य सिपाही और पदाधिकारी भी कैदी को पकड़ने दौड़े, लेकिन वह सबको चकमा देकर बगीचा की ओर फरार हो गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि संदिग्ध को गिरफ्तार कर थाना लाया गया था. इस दौरान सिपाही को धक्का देकर वह फरार हो गया. पुनः गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन