Darbhanga:मारपीट व सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में मुखिया पुत्र गिरफ्तार

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भरतपुर गांव में छापेमारी कर वंशारा के मुखिया संजय झा के पुत्र शुभम झा को गिरफ्तार कर लिया.

विज्ञापन

केवटी. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भरतपुर गांव में छापेमारी कर वंशारा के मुखिया संजय झा के पुत्र शुभम झा को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि पीएचइडी के जेइ के आवेदन पर गत 29 जून को शुभम झा पर मामला दर्ज कराया गया था. इसमें मुखिया पुत्र शुभम झा पर गाली-गलौज करने, मारपीट करने तथा सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया गया था. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त को सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. इधर पुलिस ने गुप्त सूचना पर कमतौल थाना क्षेत्र के त्रिमुहान निवासी मो. सरफराज को गिरफ्तार कर लिया. थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि आरोपित मो. सरफराज पर स्थानीय थाना में जमीन की ठगी करने का मामला दर्ज है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का सीएचसी में स्वास्थ्य परीक्षण के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. 360 मीटर केबल काटकर ले गये बदमाश, जेई ने दर्ज करायी प्राथमिकी बहेड़ी. नॉर्थ बिहार पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड विद्युत प्रशाखा बहेड़ी के कनीय अभियन्ता मिट्ठू कुमार ने 360 मीटर केबल काटकर विभाग को 35 हजार रुपए क्षति करने का आरोप लगाते हुए अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. बताया है कि गत एक सितंबर की दोपहर एक बजे बिजली मिस्त्री सुभाष कुमार द्वारा सूचना मिली कि शंकर रोहार के निकट हावीडीह मौजा में कृषि कार्य के लिए लगे नौ बिजली पोल से लगभग 360 मीटर केबल अज्ञात चोरों ने काट ली. उन्होंने इसकी जांच स्थल पर की तो घटना सत्य साबित हुआ. इसे लेकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इधर थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन