Darbhanga News: सीएम साइंस कॉलेज में मासिक व्याख्यान शृंखला आज से

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 10:40 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:सीएम साइंस काॅलेज के रसायन शास्त्र विभाग छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सोमवार से व्याख्यान शृंखला का आयोजन करेगा.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. सीएम साइंस काॅलेज के रसायन शास्त्र विभाग छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए सोमवार से व्याख्यान शृंखला का आयोजन करेगा. इसकी पहली कड़ी में सोमवार को एफआइटीटी, आइआइटी, दिल्ली के वैज्ञानिक डॉ सुजीत कुमार ठाकुर कैंसर उपचार के क्षेत्र में अपने शोध कार्य पर व्याख्यान देंगे. डॉ विश्व दीपक त्रिपाठी ने बताया कि मासिक व्याख्यान शृंखला में वरिष्ठ वैज्ञानिकों को उनके शोध व्याख्यान के लिए आमंत्रित किया जाएगा. इसके अतिरिक्त 16 सितंबर को विश्व ओजोन दिवस पर आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता पूर्व प्रधानाचार्य प्रो. विद्यनाथ झा होंगे. अध्यक्षता प्रधानाचार्य प्रो. संजीव कुमार मिश्र करेंगे. इस अवसर पर महाविद्यालय में स्नातक एवं स्नातकोत्तर छात्रों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा. इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाएगा. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन