Darbhanga News: त्योहार पर संभावित भीड़ व चुनाव के मद्देनजर जंक्शन पर मॉकड्रिल
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 09 Sep 2025 10:37 PM
Darbhanga News:विधानसभा चुनाव एवं त्योहार पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को दरभंगा जंक्शन पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त बैठक हुई.
Darbhanga News: दरभंगा. विधानसभा चुनाव एवं त्योहार पर संभावित भीड़ को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को दरभंगा जंक्शन पर विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों की संयुक्त बैठक हुई. इस क्रम में रेल डीएसपी के साथ जीआरपी, आरपीएफ, विश्वविद्यालय थाना तथा सदर थाना के पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल थे. बैठक में स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार भी मौजूद थे. बैठक में सुरक्षा के मद्देनजर जरूरी बिंदुओं पर ध्यान रखने को लेकर चर्चा हुई. तैयारी की समीक्षा की गयी. इसके पश्चात मॉकड्रिल किया गया. दरभंगा जंक्शन पर दो घुसपैठियों के प्रवेश कर जाने की सूचना पर किस तरह काम करना है, इसे मॉकड्रिल के जरिए साकार किया गया. घुसपैठ की खबर मिलते ही इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गयी. आरपीएफ के अलावा जिला पुलिस को भी तुरंत बताया गया. जीआरपी, आरपीएफ के साथ स्थानीय पुलिस प्लेटफार्म एवं बाहरी परिसर की सघन जांच में जुट गयी. जंक्शन के प्रवेश एवं निकास द्वार को सील कर दिया. 17 मिनट में एक घुसपैठिया को बाहरी परिसर से तथा दूसरे को प्लेटफार्म के एफओबी पर पकड़ लिया गया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










