Darbhanga News: प्रथम जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में 11 किग्रा वर्ग में महक ने हासिल किया स्वर्ण पदक

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 14 Sep 2025 10:28 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:प्रथम जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता रविवार को सूर्यमणि ग्लोबल स्कूल हिरणी के प्रांगण में आयोजित हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान. प्रथम जिलास्तरीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता रविवार को सूर्यमणि ग्लोबल स्कूल हिरणी के प्रांगण में आयोजित हुई. शुरूआत रवींद्र कुमार सिंह, संघ के अध्यक्ष प्रमोद कुमार साफी, राष्ट्रीय रेफरी सतीश कुमार यादव, विद्यालय के निदेशक प्रकाश झा, सुबोध झा, रामवृक्ष बजरंगी व ब्रजेश कुमार चौधरी ने किया. मौके पर मुख्य अतिथि बास्केटबॉल के जिलाध्यक्ष सह स्किप्स के चेयरमैन बृजेश कुमार चौधरी ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताएं ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराशकर पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम है. वहीं विशिष्ट अतिथि योग संघ के उपाध्यक्ष केशव कुमार चौधरी ने कहा कि भारोत्तोलन जैसे खेल बच्चों में आत्मविश्वास व अनुशासन की भावना को विकसित करता है. पर्यवेक्षक सह रेफरी यादव ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्र में इस स्तर के खेल के आयोजन से खिलाड़ियों को भविष्य में राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर मिलेगा. संचालन भारोत्तोलन संघ के संरक्षक सह सेवानिवृत्त शिक्षक रवीन्द्र कुमार सिंह ने कहा कि अब वह समय दूर नहीं, जब गांव के बच्चे राष्ट्रीय स्तर की खेल-कूद में अपना परचम लहरायेंगे. सरकार ने खेल-कूद को बढ़बा देने के लिए पंचायत स्तर पर खेल मैदान व प्रतियोगिता का आयोजन करा रही है. जिला स्तरीय प्रतियोगिता के बालिक अंडर-11 आयु वर्ग में 11 किग्रा में महक रानी को स्वर्ण पदक, खुशी शर्मा को रजत, 40 किग्रा में शैलजा झा को स्वर्ण व सोनाक्षी शरण को रजत, यूथ गर्ल्स के 44 किग्रा में पंखुड़ी कुमारी को स्वर्ण, शोभा कुमारी को रजत व अनुष्का मिश्रा को कांस्य पदक मिला. जूनियर गर्ल्स 48 किग्रा में भारती कुमारी को स्वर्ण, 63 किग्रा में कोमल कुमारी को स्वर्ण पदक मिला. वहीं बालक अंडर 11 आयु वर्ग में 40 किग्रा में सत्यम कुमार दास को स्वर्ण व आशीष कुमार सिंह को रजत, यूथ बालक वर्ग के 56 किग्रा में सत्यम कुमार को स्वर्ण, रौनक कुमार मंडल को रजत व सोनू कुमार चौधरी को कांस्य, 65 किग्रा में कुमार उज्ज्वल को स्वर्ण, रोहित कुमार को सिल्वर, 71 किग्रा में अमन कुमार को स्वर्ण, 88 किग्रा में ओजेश कुमार को स्वर्ण, राजीव कुमार को रजत पदक मिला. आयोजन कमेटी ने विजेता व उपविजेता को मेडल प्रदान किया. आयोजन समिति ने अगले वर्ष इस प्रतियोगिता को और भव्य पैमाने पर करने की घोषणा की. मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष घनश्याम चौधरी, भारोत्तोलन संघ के सदस्य आलोक कुमार, आसिफ अनवर, आफताब आलम, श्रुति झा, आइसी मिश्र, पवन झा, प्रकाश कश्यप, अरुण कुमार निराला आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन