मायका में गले में फंदा डाल विवाहिता ने कर ली खुदकुशी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 26 Oct 2024 11:43 PM
महिसौथ पंचायत के छर्रापट्टी गांव में एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.
कुशेश्वरस्थान पूर्वी. महिसौथ पंचायत के छर्रापट्टी गांव में एक विवाहिता ने मायके में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका चंद्रेश्वरी शर्मा की 19 वर्षीया पुत्री आरती देवी बतायी गयी है. तीन माह पूर्व उसकी शादी इटहर पंचायत के रंगेलीपुर निवासी विजय शर्मा के साथ हिन्दू रीति-रिवाज से हुई थी. शादी के बाद कुछ दिन ससुराल में रहने के बाद वह मायका चली आयी थी. करीब दो माह से वह मायका में ही थी. बताया जाता है कि मायका वाले अपने काम-धंधा में लगे थे. इसी दौरान मौका पाकर उसने घर बंद कर अंदर में फंदे पर झूल गयी. परिजन किसी काम से घर खोलने लगे तो वह अंदर से बंद मिला. खिड़की से झांककर देखने पर वह फंदे पर झूल रही थी. परिजन दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे और उसे फंदे से निकाला. वह मृत पायी गयी. इसके बाद घर में कोहराम मच गया. इसकी सूचना कुशेश्वरस्थान थाना को दी गयी. सूचना मिलते ही पुलिस पहुंची. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही ससुराल पक्ष के लोग भी पहुंच गये. डीएमसीएच में पोस्टमार्टम के बाद शव को मायका लाया गया, जहां से ससुराल वालों ने शव अपने गांव रंगेलीपुर ले गये. वहां अंतिम संस्कार किया गया. इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों ने अपनी मर्जी से आत्महत्या करने की बात कही है. थाना में यूडी केस दर्ज किया गया है. मौत की वजह सामने नहीं आ सकी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










