उघरा गांव में 40 वर्षीया महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

Updated at : 18 May 2024 10:24 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News :

पतोर थाना क्षेत्र के उघरा गांव निवासी भूदेश झा की 40 वर्षीया पत्नी रूना देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

विज्ञापन

दरभंगा. पतोर थाना क्षेत्र के उघरा गांव निवासी भूदेश झा की 40 वर्षीया पत्नी रूना देवी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार पारिवारिक कारणों से महिला ने घटना को अंजाम दिया. उसके तीन बच्चे बताये जा रहे हैं. बताया जाता है कि उसके पति भूदेश झा मानसिक रूप से बीमार है. कई वर्षों से घर से गायब है. परिजनों द्वारा उसे खोजने की कोशिश की गयी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल पायी. इसे लेकर पत्नी चिंतित रहती थी. इसी बीच अपने आवास में फांसी लगाकर पत्नी ने जीवन लीला समाप्त कर ली. घटना की सूचना पतोर थाना को दी गयी. जानकारी मिलने पर सुबह करीब सात बजे पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. तब तक परिजनों ने लाश को नीचे उतार लिया था. पुलिसिया कार्रवाई के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया. घटना की पुष्टि पतोर थानाध्यक्ष ने की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन