उसरी घाट में करेंट लगने से चार साल के मासूम की मौत

उसरी घाट गांव में मंगलवार को खेलने के दौरान करंट के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.
कुशेश्वरस्थान पूर्वी. उसरी घाट गांव में मंगलवार को खेलने के दौरान करंट के चपेट में आने से चार वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. मृतक गांव के रमेश साफी का पुत्र अभिषेक कुमार है. बताया जाता है कि अहले सुबह अभिषेक अपने घर पर खेल रहा था, इसी दौरान घर में लगे पंखा के तार के सम्पर्क में आ जाने से उसे करेंट लग गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गयी. बच्चे की मौत से परिजनों कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. अभिषेक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था. मृतक की मां लक्ष्मी देवी सहित परिवार के अन्य लोगों के चीत्कार से माहौल गमगीन हो उठा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










