Darbhanga News: अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिलाध्यक्ष बने विनोद कुमार लाल

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 10:36 PM

विज्ञापन

Darbhanga News:अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक विनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में हुई.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक विनोद कुमार लाल की अध्यक्षता में हुई. वरीय राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मनोहर कृष्णा अतुल, प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार, दीपक कुमार सिन्हा एवं आनंद कुमार सिन्हा आदि ने भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किये. जिला में सांगठनिक विस्तार एवं कायस्थ परिवार की सांस्कृतिक विरासत विषय पर गोष्ठी हुई. विजय कुमार ने कहा कि संगठन के विस्तार के लिए पुराने लोगों का सहयोग लेना जरूरी है. कहा कि दरभंगा जिला के स्वनामधन्य विभूतियों की जयंती एवं पुण्यतिथि आयोजित की जाए. डॉ राज रंजन प्रसाद ने हर तरह के सहयोग का वादा किया.

डॉ राज रंजन प्रसाद बनाये गये संरक्षक

मौके पर जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया. संरक्षक डॉ राज रंजन प्रसाद, अध्यक्ष विनोद कुमार लाल, उपाध्यक्ष अरुण कुमार दास, राजीव कुमार वर्मा, अनीता आनंद, सुधीर कुमार कर्ण, महामंत्री प्रद्युम्न श्रीवास्तव, संगठन मंत्री अशोक कुमार श्रीवास्तव, जिला मंत्री नीरज कुमार एवं चंदन कुमार, प्रवक्ता संतोष दिवाकर, कोषाध्यक्ष हीरा कुमार दास, मंत्री नीरज कुमार कर्ण एवं चंदन कुमार बनाये गये. मौके पर अमरेश्वरी चरण सिन्हा, डॉ नवीन कुमार, ई. दीपक कुमार सिन्हा, राकेश कुमार सिन्हा, अशोक कुमार, मधुबाला सिन्हा, अनिल कुमार सिन्हा, अवधेश कुमार, अभय कुमार, राजेश कंठ, पुनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे. प्रदेश से आए पदाधिकारियों का अंगवस्त्र से सम्मान किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन