लावारिस कार से 1440 बोतल नेपाली शराब बरामद

Updated at : 11 Aug 2024 10:34 PM (IST)
विज्ञापन
लावारिस कार से 1440 बोतल नेपाली शराब बरामद

लावारिस अवस्था में खड़ी एक होंडा सिटी कार से रविवार की अहले सुबह 1440 बोतल नेपाली सौरभ सोंफिया शराब बरामद हुई.

विज्ञापन

सदर. भालपट्टी थाना अंतर्गत एनएच-27 किनारे जीवछ घाट के निकट एक पेट्रोल पंप के सामने गश्ती के क्रम में दक्षिणी लेन वाले मुख्य सड़क पर लावारिस अवस्था में खड़ी एक होंडा सिटी कार से रविवार की अहले सुबह 1440 बोतल नेपाली सौरभ सोंफिया शराब बरामद हुई. चाबी लगी कार लावारिस हालत में छोड़ दी गयी थी. इसकी जांच करने पर गाड़ी से एक मोबाइल व डिक्की व पिछली सीट पर तौलिया से ढकी 16 बोरी शराब मिली. प्रत्येक बोरी में तीन कार्टन व प्रत्येक कार्टन में 300 एमएल की 30-30 बोतल यानी 1440 बोतल में 432 लीटर नेपाली सौरभ सोंंफिया शराब थी. इस संबंध में भालपट्टी थानाध्यक्ष रवि कुमार चौधरी ने बताया कि पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन