जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बेनीपुर उपकारा का किया निरीक्षण

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 May 2024 10:39 PM

विज्ञापन

जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने बुधवार को बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण किया.

विज्ञापन

बेनीपुर. जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष विनोद कुमार तिवारी ने बुधवार को बेनीपुर उपकारा का निरीक्षण किया. उन्होंने उपकारा में सामान्य स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय की स्थिति, बैरकों में सीपेज, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली. उन्होंने महिला बंदियों का हालचाल जाना. साथ ही महिला बंदियों के साथ रहने वाले बच्चों के आहार, चिकित्सा सुविधा आदि के विषय में जानकारी ली. उन्होंने अधीक्षक से कहा कि बच्चों का टीकाकरण उपकारा में ही कराने का प्रबंध करें. यदि कोई महिला बंदी कहती है कि बच्चे को टीका लगाया जा चुका है तो टीकाकरण संबंधी कार्ड की मांग करें. उन्होंने पुरुष वार्डों का बारी-बारी से निरीक्षण कर कैदियों से जेल में उपलब्ध कराये जाने वाले सुविधाओं के बारे में पूछा. चिकित्सालय में चिकित्सा उपकरणों एवं उपलब्ध दवाओं का भी जायजा लिया. पुस्तकालय में पढ़ रहे बंदियों से पढ़ाई संबंधी जानकारी भी ली. उन्होंने उपकारा की सुरक्षा व्यवस्था एवं बंदियों को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सेवाओं के संबंध में पूछताछ की. निरीक्षण में उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार कारा निरीक्षण के लिए गठित टीम की महिला सदस्या प्रोतिमा परिहार, विशेष न्यायाधीश पोस्को सहित एसीजेएम संगीता रानी, उप काराधीक्षक धीरज कुमार, अधिवक्ता राजनाथ यादव, जेलर भजन दास, जेल चिकित्सक डा. सलमान रजा, स्टेनो चांद बाबू, नाजिर संतोष कुमार, लिपिक राजेश कुमार, आदेशपाल विरेंद्र यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन