Darbhanga News: अहल्यास्थान में पांच दिवसीय झूलनोत्सव आज से

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: अहल्यास्थान में पांच दिवसीय झूलनोत्सव आज से

Darbhanga News:सावन एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिवसीय झूलनोत्सव इस वर्ष मंगलवार पांच अगस्त से प्रारंभ हो रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल. सावन एकादशी से पूर्णिमा तक पांच दिवसीय झूलनोत्सव इस वर्ष मंगलवार पांच अगस्त से प्रारंभ हो रहा है. यह शनिवार नौ अगस्त तक चलेगा. इसे लेकर अहल्यास्थान स्थित सिया-पिया निवास, राम-जानकी मंदिर, गौतमाश्रम, चैतन्य कुटी सहित कई मंदिरों में झूलनोत्सव का आयोजन होगा. अहल्यास्थान स्थित रामजानकी मंदिर के मुख्य पुजारी दुखमोचन ठाकुर ने बताया कि मंगलवार को विशेष रूप से सजे हुए झूले पर विग्रहों को रखकर झुलाया जाएगा. प्रतिदिन सायंकाल भजन-कीर्तन का आयोजन होगा. कमतौल बाजार के शिव मंदिर समेत कई मंदिरों में झूलन की तैयारी जोर-शोर से चल रही है. सिया-पिया निवास के महंत बजरंगी शरण ने बताया कि यह ठाकुरबाड़ी दो सौ वर्ष से अधिक पुरानी है. यहां हर साल विशेष उत्साह के साथ झूलनोत्सव मनाया जाता है. इस दौरान श्रद्धालु भगवान को झूला झुलाने के साथ मंगल कामना करते हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन