Darbhanga News: पीछे आ रहे टेंपो का शीशा तोड़ता हुआ सरिया महिला की आंख में घुसा, गंभीर

Edited by PRABHAT KUMAR
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:जख्मी महिला की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी मनोज ठाकुर की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गयी. उसे तत्काल सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया.

विज्ञापन

Darbhanga News: सिंहवाड़ा. अतरवेल-भरवाड़ा पथ पर कटासा में लोहे की छड़ लदे ट्रैक्टर व टेंपो में टक्कर हो गयी. इस टक्कर में ट्रैक्टर में पीछे से निकला सरिया टेंपो का शीशे को तोड़ता हुआ सवार महिला के आंखों में घुस गया. इससे महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गयी. जमखी महिला की पहचान कमतौल थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर निवासी मनोज ठाकुर की पत्नी पिंकी देवी के रूप में की गयी. उसे तत्काल सिंहवाड़ा सीएचसी पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया गया. प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रेमचंद ने बताया कि महिला की आंख की स्थिति गंभीर है. वहीं जख्मी महिला के पति मनोज ठाकुर ने बताया कि दोनों पति-पत्नी टेंपो से दरभंगा कोर्ट जा रहे थे. रास्ते में कटासा के निकट बेलगाम ट्रैक्टर चला रहे चालक ने अचानक वाहन रोक दिया. इससे पीछे से आ रहे टेंपो की ट्रैक्टर से टकरा गयी. ट्रैक्टर के पीछे भाग में निकला सरिया टेंपो का शीशे तोड़ता हुआ पत्नी की आंखों में घुस गयी. टेंपो पर सवार अन्य सवारी को भी चोटें आयी. चालक मौके से भाग निकला.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन