Darbhanga News: इ-रिक्शा की ठोकर से युवक की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Updated at : 04 Nov 2024 10:01 PM (IST)
विज्ञापन
Darbhanga News: इ-रिक्शा की ठोकर से युवक की मौत, अस्पताल में तोड़फोड़

Darbhanga News:अतरबेल-जाले मुख्य सड़क में सुखाई पोखर के निकट सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे इ-रिक्शा की ठोकर से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी.

विज्ञापन

Darbhanga News: जाले. अतरबेल-जाले मुख्य सड़क में सुखाई पोखर के निकट सोमवार की देर शाम लगभग आठ बजे इ-रिक्शा की ठोकर से एक युवक की मौत इलाज के दौरान हो गयी. मृतक की पहचान स्थानीय नगर परिषद क्षेत्र के बेलदार टोल निवासी महंत महतो के 40 वर्षीय पुत्र राम इकबाल महतो के रूप में हुई. बताया गया कि इ-रिक्शा की ठोकर से युवक गंभीर छप से घायल हो गया. परिजनों ने आनन- फानन में नजदीक में स्थित निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया. वहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गयी. परिजनों ने बताया कि गलत सूई देने से उसकी मौत हुई है. घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने निजी अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की. दरवाजे के साथ एवं जगह-जगह रखे गमलों काे तोड़-फोड़ दिया. इसके बाद मुआवजे की मांग करते हुए बांस- बल्ला लगाकर सड़क जाम कर दिया. इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गयी थी और आक्रोशित ग्रामीणों को शांत करने में जुटी थी. समाचार भेजे जाने तक सड़क जाम था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन