LNMU में PG एडमिशन कब होगा शुरू? 17 हजार छात्र कर रहे इंतजार, जानिए नई अपडेट

Updated:
विज्ञापन

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय

LNMU में पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया में देरी से करीब 17 हजार छात्र-छात्राएं चिंतित हैं. आवेदन के एक महीने बाद भी मेरिट लिस्ट और नामांकन की तारीख जारी नहीं हुई है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने केवल आधी सीटों पर ही दाखिले का निर्णय लिया है, जिससे अभ्यर्थियों की चिंता और बढ़ गई है.

विज्ञापन

LNMU PG Admission: ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय (LNMU) में पीजी प्रथम सेमेस्टर सत्र 2026-28 में नामांकन का इंतजार कर रहे करीब 17 हजार छात्र-छात्राओं की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है. आवेदन प्रक्रिया पूरी हुए लगभग एक माह बीत चुका है, लेकिन अब तक विश्वविद्यालय की ओर से न तो पहली मेरिट लिस्ट जारी की गई है और न ही नामांकन की तारीख घोषित की गई है. ऐसे में अभ्यर्थी लगातार विश्वविद्यालय की वेबसाइट और विभागों का चक्कर लगा रहे हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

आधी सीटों पर ही होगा प्रथम सेमेस्टर में नामांकन

विश्वविद्यालय के 22 पीजी विभागों और 26 पीजी अध्ययन केंद्रों वाले कॉलेजों में कुल 21,180 सीटें उपलब्ध हैं. हालांकि विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रथम सेमेस्टर में केवल 50 प्रतिशत यानी 10,590 सीटों पर ही नामांकन लेने का निर्णय लिया है. शेष 10,590 सीटें चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम (FYUGP) के विद्यार्थियों के लिए तृतीय सेमेस्टर में आरक्षित रखी गई हैं.

10,590 सीटों के लिए 17 हजार आवेदन

प्रथम सेमेस्टर में उपलब्ध 10,590 सीटों के मुकाबले करीब 17 हजार आवेदन प्राप्त हुए हैं. यानी लगभग छह हजार अभ्यर्थियों को सीट मिलने की संभावना कम हो सकती है. यही वजह है कि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं में असमंजस और चिंता का माहौल बना हुआ है.

तीन वर्षीय स्नातक वाले छात्रों की सबसे ज्यादा चिंता

इस बार पीजी प्रथम सेमेस्टर में आवेदन करने वाले अधिकांश छात्र तीन वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम के हैं. विश्वविद्यालय में चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम सत्र 2023-27 से शुरू हुआ है और उसका अंतिम यानी आठवें सेमेस्टर का परिणाम वर्ष 2027 में आएगा. ऐसे में फिलहाल प्रथम सेमेस्टर में तीन वर्षीय स्नातक वाले विद्यार्थियों की ही संख्या अधिक है.

इन विषयों में सबसे अधिक सीटें

पीजी में कुल 21,180 सीटें निर्धारित हैं. सबसे अधिक सीटें हिंदी (2,880), इतिहास (2,160), अर्थशास्त्र (1,800), अंग्रेजी (1,560), राजनीति विज्ञान (1,560), वाणिज्य (1,320), मनोविज्ञान (1,200), जंतु विज्ञान (864), रसायन विज्ञान (792), गणित (768), उर्दू (720), समाजशास्त्र (720), संस्कृत (600), मैथिली (600), दर्शनशास्त्र (600) सहित अन्य विषयों में उपलब्ध हैं.

इन कॉलेजों में होगा नामांकन

पीजी विभाग के अलावा सीएम साइंस कॉलेज, सीएम कॉलेज, एमआरएम कॉलेज, मिल्लत कॉलेज, एमएलएसएम कॉलेज, एमकेएस कॉलेज चंदौना, जेके कॉलेज बिरौल, केएस कॉलेज लहेरियासराय, बीएमए कॉलेज बहेड़ी, सब-डिवीजन एवं डिग्री कॉलेज बेनीपुर, आरके कॉलेज मधुबनी, एलएनजे कॉलेज झंझारपुर, समस्तीपुर कॉलेज, बीआरबी कॉलेज, आरबी कॉलेज दलसिंहसराय, वीमेंस कॉलेज, एलकेबीडी कॉलेज ताजपुर, आरबीएस कॉलेज अंदौर, आरएनएआर कॉलेज, यूआर कॉलेज रोसड़ा, डीबीकेएन कॉलेज नरहन, एएनडी कॉलेज शाहपुर पटोरी, जीडी कॉलेज बेगूसराय, एसबीएसएस कॉलेज, एपीएसएम कॉलेज बरौनी और एसके महिला कॉलेज में नामांकन लिया जाएगा.

प्रभात खबर अपकमिंग पॉडकास्ट
प्रभात खबर अपकमिंग पॉडकास्ट


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन