Darbhanga: राजग सचेतक बनने पर बेनीपुर विधायक विनय चौधरी का सम्मान, बोले- जनता की सेवा सर्वोच्च प्राथमिकता
विधायक विनय कुमार चौधरी को फूल माला से सम्मानित करते कार्यकर्ता | Prabhat Khabar Network
बेनीपुर के विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी के राजग सचेतक बनने पर जदयू कार्यकर्ताओं ने भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया. विधायक ने जनता की सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का संकल्प दोहराया.
Darbhanga News: बेनीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय विधायक प्रो. विनय कुमार चौधरी को सत्तारूढ़ राजग का सचेतक बनाए जाने पर जदयू कार्यकर्ताओं की ओर से स्थानीय कर्पूरी सभा भवन में आभार सह सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कीर्ति मोहन झा ने की, जबकि संचालन प्रेम कुमार झा ने किया.
आपके शहर में
पाग-चादर से किया विधायक का सम्मान
कार्यक्रम में राजग के कार्यकर्ताओं ने विधायक विनय कुमार चौधरी को माला, पाग और चादर पहनाकर सम्मानित किया. इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और वर्तमान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया गया.
विधायक ने कहा कि जनता का सम्मान ही उनका संबल है. विधायक चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री और पार्टी ने विधानसभा में उन्हें जो जिम्मेदारी दी है, वह जनता के आशीर्वाद का परिणाम है. उन्होंने कहा कि जनता की सेवा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है.
विधायक ने बेनीपुर के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी क्षमता से काम करने का संकल्प दोहराया.
शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र के कार्यों को बताया उपलब्धि
विधायक ने क्षेत्र में शिक्षा, सिंचाई और स्वास्थ्य के क्षेत्र में हुए कार्यों का उल्लेख किया. उन्होंने विलट महथा आदर्श महाविद्यालय बहेड़ी में छह दशक बाद विज्ञान और वाणिज्य की स्नातक एवं स्नातकोत्तर स्तर की पढ़ाई शुरू होने तथा शिक्षकों के पद स्वीकृत होने को बड़ी उपलब्धि बताया.
उन्होंने किसानों के खेत-खलिहान तक बिजली पहुंचाने, कोसी नहर परियोजना के विस्तार और धेरुख पुरानी कमला नदी में ध्वस्त वियर के निर्माण का भी उल्लेख किया.
अनुमंडल अस्पताल में 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना
स्वास्थ्य क्षेत्र में विधायक ने बताया कि अनुमंडल अस्पताल में 28 विशेषज्ञ चिकित्सकों की पदस्थापना की गई है. इसके अलावा बहेड़ा और बहेड़ी पीएचसी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उत्क्रमित किए जाने की जानकारी भी दी.
कार्यक्रम में राम कुमार झा, केदारनाथ झा अनाथ, बमभोल झा, भाजपा नेता राजीव कुमार झा, मुनींद्र यादव, पिंटू झा, रजनीश सुंदरम, लोजपा के समसूल हुदा, हम के लक्ष्मी सदाय सहित अन्य कार्यकर्ता एवं नेता मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए