Kamtaul Accident: ट्रैक्टर की टक्कर से युवक गंभीर, डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत

Updated:
विज्ञापन

पोस्टमार्टम परिसर में मौजूद मृतक के परिजन | Prabhat Khabar Network

कमतौल थाना क्षेत्र में एसएच-75 पर ट्रैक्टर और बाइक की जोरदार टक्कर में 28 वर्षीय पंकज कुमार ठाकुर की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गई. वह सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था, उसकी मौत से परिवार पर गहरा संकट मंडरा रहा है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कमतौल थाना क्षेत्र में एसएच-75 पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल 28 वर्षीय पंकज कुमार ठाकुर की डीएमसीएच में इलाज के दौरान मौत हो गयी. हादसे में उसका दोस्त शिवकुमार यादव भी गंभीर रूप से घायल हुआ है. उसका इलाज जाले स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

ट्रैक्टर और बाइक में हुई जोरदार टक्कर

जानकारी के अनुसार मधुबनी जिले के पतौना थाना क्षेत्र के जगबन गांव निवासी संजय ठाकुर का पुत्र पंकज कुमार ठाकुर अपने दोस्त शिवकुमार यादव के साथ बाइक से खरीदारी करने बाजार जा रहा था.

इसी दौरान कमतौल थाना क्षेत्र के एसएच-75 पर कमतौल चौर के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर और बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गये.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान तोड़ा दम

हादसे की सूचना मिलने पर कमतौल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को जाले पीएचसी पहुंचाया. प्राथमिक उपचार के बाद पंकज कुमार ठाकुर की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे डीएमसीएच रेफर कर दिया.

डीएमसीएच में इलाज के दौरान पंकज की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. पत्नी और दो छोटे बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है.

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा शव

सूचना मिलने पर बेंता थाना की पुलिस डीएमसीएच पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने परिजनों का फर्द बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.

सैलून चलाकर परिवार का करता था भरण-पोषण

पंकज कुमार ठाकुर गांव के चौक पर सैलून चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था. तीन भाइयों में वह सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उसके कंधों पर थी.

पंकज की अचानक मौत से उसकी पत्नी और दो मासूम बच्चों के सामने परिवार चलाने का संकट खड़ा हो गया है. घटना के बाद जगबन गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है.

यह भी पढ़ें

Darbhanga News: स्कूल वाहन की टक्कर से 14 वर्षीय किशोर की मौत, मुआवजे के लिए दो घंटे सड़क जाम

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन