पैतृक संपत्ति विवाद में भाइयों के बीच मारपीट, दो घायल

Updated:
विज्ञापन

दरभंगा के पतोर में पैतृक संपत्ति विवाद को लेकर दो भाइयों ने अपने ही भाई और भाभी पर जानलेवा हमला किया, जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

दरभंगा. जिले के पतोर थाना क्षेत्र में पैतृक संपत्ति के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. गुरुवार की सुबह पंचायत होने से पहले ही दो भाइयों पर अपने ही बड़े भाई और उसकी पत्नी को के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है. हमले में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए. इलाज के लिए डीएमसीएच के आपातकालीन विभाग में उन्हें भर्ती कराया गया. घायलों की पहचान पतोर थाना क्षेत्र के बिउनी अंदामा निवासी 45 वर्षीय देव कृष्ण दास तथा उनकी 35 वर्षीय पत्नी मीरा देवी के रूप में हुई है. देव कृष्ण दास ने बताया कि तीन भाइयों के बीच पैतृक संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा है. दो भाइयों ने विवादित जमीन पर कब्जा कर रखा है. इसी मामले के समाधान के लिए गुरुवार को पंचायत होनी थी. पंचायत की जानकारी मिलने के बाद दोनों भाइयों ने उन पर अचानक लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया. बीच-बचाव करने पहुंची पत्नी मीरा देवी के साथ भी मारपीट की. हमले में देव कृष्ण दास के सिर में गंभीर चोट लगी, जबकि मीरा देवी का हाथ टूट गया. पीड़ित पक्ष ने आरोपितों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन