58 अभ्यर्थियों की हुई भोजन बनाने की तकनीकी दक्षता जांच

Updated:
विज्ञापन

पाक जांच प्रक्रिया में शामिल सहायक रसोईया एवं जांच करते पदाधिकारी पाक जांच प्रक्रिया में उपस्थित सहायक रसोईया अभ्यर्थी एवं जांच पदाधिकारी | Prabhat Khabar Network

दरभंगा के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के नियोजन हेतु 58 अभ्यर्थियों की पाक विज्ञान तकनीकी दक्षता जांच प्रक्रिया शुरू हुई।

विज्ञापन

कस्तूरबा विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के नियोजन की प्रक्रिया शुरू दरभंगा. कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में चतुर्थ वर्गीय कर्मियों के नियोजन की प्रक्रिया के तहत तकनीकी दक्षता जांच का प्रथम चरण गुरुवार से शुरू हो गया. करमगंज स्थित शिक्षा भवन परिसर में सहायक रसोईया पद के 59 अभ्यर्थियों को पाक विज्ञान प्रक्रिया की जांच के लिए बुलाया गया था. इनमें 58 अभ्यर्थी उपस्थित हुए, जबकि एक अभ्यर्थी अनुपस्थित रहा. जिला शिक्षा पदाधिकारी विद्यानंद ठाकुर ने बताया कि नियोजन को लेकर जांच प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से 18 जुलाई तक चलेगी. शुक्रवार को मुख्य रसोईया पद के 79 अभ्यर्थियों को जांच के लिए बुलाया गया है. बताया कि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में रात्रि प्रहरी, अनुसेवक, मुख्य रसोईया एवं सहायक रसोईया सहित चतुर्थ वर्गीय पदों पर नियोजन के लिए 13 जून तक लहेरियासराय स्थित आरएनएम गर्ल्स हाई स्कूल में काउंसेलिंग आयोजित की गई थी. इस दौरान अभ्यर्थियों के शैक्षणिक एवं अन्य प्रमाणपत्रों की जांच की गई थी. अब सफल अभ्यर्थियों की पदवार तकनीकी दक्षता की जांच और साक्षात्कार की प्रक्रिया चल रही है. इसके बाद अंतिम मेधा सूची तैयार कर चयन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन