Darbhanga News: सामान के एवज में मांगा पैसा तो पति-पत्नी को पीटा
Author Prabhat kumar
Updated:
विज्ञापन

Darbhanga News:थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात का जिम्मा एसआइ शिवजी कुमार सिंह को सौंपा गया है.
विज्ञापन
Darbhanga News: जाले. रेवढ़ा पंचायत के वार्ड एक निवासी महेंद्र दास की पत्नी राधा देवी ने पड़ोसी जि���ा सीतामढ़ी के नानपुर थानान्तर्गत के सिरसी वार्ड 13 निवासी विनय मिश्र के पुत्र निखिल मिश्र सहित अन्य पर मारपीट व लूटपाट का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन दिया है. बताया है कि निखिल मिश्र ने मंगलवार की देर रात उसकी दुकान से सामान खरीदा. सामान के एवज में पति द्वारा पैसा मांगने पर आरोपित अपने सहयोगियों के साथ गाली-गलौज करते हुए पति के साथ मारपीट करने लगे. पति को बचाने पहुंची तो आरोपितों ने दुर्व्यवहार करते हुए मंगलसूत्र छीन लिया. दुकान के गल्ले से लगभग पांच हजार नकद भी निकाल लिये. जाते समय कमर से पिस्टल निकाल दिखाते हुए पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने का धमकी भी दी. इस संबंध में थानाध्यक्ष संदीप कुमार पाल ने बताया कि मामला दर्ज कर तहकीकात का जिम्मा एसआइ शिवजी कुमार सिंह को सौंपा गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










