Darbhanga News: बाधाओं के बीच अमरलता की तरह जनमानस के हृदय में फैलती जा रही हिंदी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: बाधाओं के बीच अमरलता की तरह जनमानस के हृदय में फैलती जा रही हिंदी

Darbhanga News:इसमें लनामिवि के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने हिंदी की विकास-गाथा एवं उसकी प्रगति के विविध रूपों पर प्रकाश डाला.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. हिंदी पखवाड़ा के तहत महात्मा गांधी कालेज में सोमवार को “हिंदी केवल भाषा नहीं, हमारी पहचान तथा संस्कारों की जीवंत धरोहर है”””” विषय पर संगोष्ठी प्रधानाचार्य डॉ राधाकृष्ण प्रसाद की अध्यक्षता में हुई. इसमें लनामिवि के पीजी हिंदी विभागाध्यक्ष प्रो. उमेश कुमार ने हिंदी की विकास-गाथा एवं उसकी प्रगति के विविध रूपों पर प्रकाश डाला. हिंदी को संस्कारों से जुड़ी जीवंत भाषा बताया. कहा कि विभिन्न बाधाओं के बीच हिंदी अमरलता की तरह विशाल जनमानस के हृदय में फैलती जा रही है. जब तक हिंदुस्तान है तबतक हिंदी जीवित रहेगी.

हिंदी के स्वरूप से की जा रही छेड़छाड़- डॉ हरिनारायण

कॉलेज के शासी निकाय के सचिव डॉ हरिनारायण सिंह ने कहा कि हिंदी भाषियों के कारण ही विकास के उच्चतम स्तर पर तथा राजकीय भाषा बनने में हिंदी असफल है. कहा कि कंप्यूटर युग में हिंदी के स्वरूप से एआइ का सहयोग लेकर जबरदस्त छेड़छाड़ की जा रही है और अर्थ का अनर्थ किया जा रहा है. इसे बढ़ाने में अंग्रेजी स्कूलों का विशेष योगदान है, जो अंग्रेजीनुमा हिंदी लिखने के लिए बच्चों को ट्रेनिंग देते रहते हैं. हिंदी प्रेमियों को एवं सीबीएससी जैसे संस्थानों को इस पर ध्यान देना होगा.

हिंदुस्तान की आत्मा है हिंदी- डॉ राधाकृष्ण

प्रधानाचार्य डॉ राधाकृष्ण प्रसाद ने हिंदी को हिंदुस्तान की आत्मा से जोड़ते हुए कहा कि हिंदी में एक ही शब्दों के अनेक रूप तथा अर्थ हैं. ये दूसरी भाषाओं में बहुत कम मिलते हैं. मौके पर डॉ लाल कुमार साह, डॉ रूपम कुमारी, डॉ बेबी कुमारी, डॉ नीतू कुमारी, डॉ अविनाश कुमार, शत्रुघ्न साह के अलावा हिंदी की छात्रा अर्चना कुमारी एवं कल्पना कुमारी ने विचार रखा. अतिथियों का स्वागत डॉ प्रियंका कुमारी, संचालन डॉ शिखा एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ दीपक महतो ने किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन