Darbhanga News: जीएसटी बचत उत्सव आम नागरिकों के लिए बनेगा वरदान: सांसद

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: जीएसटी बचत उत्सव आम नागरिकों के लिए बनेगा वरदान: सांसद

Darbhanga News:नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू होने को सांसद गोपालजी ठाकुर ने देशहित में उठाया गया दूरगामी परिणामदायी कदम बताया है.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में जीएसटी की नई दरें लागू होने को सांसद गोपालजी ठाकुर ने देशहित में उठाया गया दूरगामी परिणामदायी कदम बताया है. कहा कि अब जीएसटी के दो मुख्य स्लैब पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे. जीएसटी की दरों में सुधार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि इस सुधार से पूरे देश के साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा. जीएसटी की यह पहल गरीब तथा मध्यम वर्ग के लिए वरदान साबित होगा. इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि इन इससे देश का जीडीपी बढ़ेगा. खासकर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी. जीएसटी सुधार को हर परिवार के लिए खुशहाली देने वाला निर्णय बताते हुए सांसद ठाकुर ने कहा नवरात्रि के अवसर पर पीएम मोदी ने जनता के लिए स्वदेशी अपनाने तथा वोकल फॉर लोकल का जिस तरह से आह्वान किया गया है वह सराहनीय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन