भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने किया नामांकन

दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो गयी.
दरभंगा. दरभंगा संसदीय क्षेत्र में 13 मई को होने वाले मतदान को लेकर नामांकन की प्रक्रिया गुरुवार से प्रारंभ हो गयी. पहले दिन भाजपा प्रत्याशी गोपाल जी ठाकुर ने जिला निर्वाची पदाधिकारी सह डीएम राजीव रौशन के समक्ष नामांकन पत्र दाखिल किया. गोपाल जी ठाकुर के साथ नामांकन कक्ष में मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी एवं विप सदस्य हरि सहनी थे. जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक छह लोगों ने नाजिर रसीद (एनआर) कटाया है. इनमें राजद के ललित कुमार यादव, मिथिलांचल मुक्ति मोर्चा के सरोज कुमार चौधरी, अखिल भारतीय परिवार पार्टी के किशोर कुमार दास, ओपन पीपुल्स पार्टी के सिया लखन यादव, निर्दलीय त्रिवेणी पासवान शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










