पंचायत समिति की सामान्य बैठक में अविश्वास प्रस्ताव का मामला उठा

सूचना व प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में सोमवार को प्रमुख फूलो बैठा की अध्यक्षता व कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार के संचालन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रारम्भ हुई.
जाले. सूचना व प्रौद्योगिकी भवन के सभागार में सोमवार को प्रमुख फूलो बैठा की अध्यक्षता व कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ मनोज कुमार के संचालन में पंचायत समिति की सामान्य बैठक प्रारम्भ हुई. इसमें सर्वप्रथम गत बैठक की संपुष्टि के क्रम में कछुआ के पंसस अनिकेत मिश्र व अहियारी दक्षिणी के ललन पासवान द्वारा प्रमुख-उपप्रमुख पर अविश्वास प्रस्ताव संबंधी मामला न्यायालय में लंबित होने का मुद्दा उठाया गया. कहा कि न्यायालय ने प्रमुख और उपप्रमुख पर वित्तीय तथा निर्णय लेने के अधिकार को स्थगित कर दिया है. ऐसे में प्रमुख व उपप्रमुख बैठक की अध्यक्षता कैसे करेंगे. इसे लेकर प्रस्ताव दिया गया कि प्रमुख बैठक की अध्यक्षता न करे. इसपर काफी देर तक खींचातानी हुई. इस बीच समयाभाव को देखते हुए प्रमुख ने बैठक को आज के लिए स्थगित कर दी. कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ ने बताया कि पुनः मंगलवार को 11 बजे से बैठक प्रारम्भ होगी. दूसरी ओर बैठक में उपस्थित विक्षुब्ध सदस्य सूचना एवं प्रौद्योगिकी भवन के समक्ष धरना पर बैठ गए. सदस्यों का कहना है कि डीएम स्वयं आकर मामला को आकर देखे और दोषियों पर विधि सम्मत कार्रवाई करें.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




