Darbhanga News: दरभंगा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को चालू करने की औपचारिकताएं की जायेगी पूरी

Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:23 PM

विज्ञापन

Darbhanga News: वर्षों से बंद पड़े दरभंगा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को पुनर्जीवित करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जायेगी.

विज्ञापन

Darbhanga News: दरभंगा. वर्षों से बंद पड़े दरभंगा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को पुनर्जीवित करने के लिए सभी औपचारिकताएं जल्द पूरी की जायेगी. सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के माध्यम से जिले में पंचायत स्तर पर रोजी- रोजगार का सपना साकार किया जाएगा. यह बात सांसद गोपाल जी ठाकुर ने सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार के साथ परिसदन में बैठक करने के बाद कही है. सांसद ने बताया कि सहकारी संस्थाओं के माध्यम से किसानों तथा छोटे से बड़े व्यवसायियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल का सकारात्मक परिणाम देश में सामने आ रहा है, लेकिन जिले में इस बैंक के बंद रहने से इसका लाभ लोगों को नहीं मिल रहा. दरभंगा में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को पुनर्जीवित कर किसानों के लिये उपयोगी बनाने हेतु एनडीए सरकार प्रतिबद्ध है. सांसद बताया कि मंत्री प्रेम कुमार के साथ बैठक में दरभंगा सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के संबंध में विस्तार से चर्चा की गयी. इस बैंक को पुनर्जीवित कर लाखों परिवारों को फायदा पहुंचाया जा सकता है. हजारों लोगों को रोजगार उपलब्ध कराया जा सकता है. सांसद ने मंत्री को बताया कि वे खुद पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं. पैक्स के माध्यम से किसानों तथा समाज के कमजोर वर्गों को कितना दिया जा सकता है, इसको बखूबी जानते हैं. सांसद ने पैक्स के माध्यम से पंचायत स्तर पर सुधा काउंटर, जन औषधि केंद्र आदि को उपयोगी बनाने के लिए मंत्रालय स्तर पर ठोस नीति बनाने का मसौदा तैयार करने का आग्रह किया. बताया कि मंत्री ने आश्वस्त किया है कि दरभंगा में सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक को पुनर्जीवित करने की सभी औपचारिकताओं को पूरा कर लिया जाएगा. मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण चौधरी मन्ना, उपाध्यक्ष अभयानंद झा, महामंत्री विजय कुमार चौधरी, कृष्ण भगवान झा, मुकुंद चौधरी, गुलशन चौधरी, सुबोध चौधरी आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRABHAT KUMAR

लेखक के बारे में

By PRABHAT KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन