Darbhanga News: मातृभाषा और राष्ट्र भाषा को भूलना हिन्दुस्तानियों के लिए आत्महत्या के समान
Published by : PRABHAT KUMAR Updated At : 13 Sep 2025 10:21 PM
Darbhanga News:हिंदी सप्ताह की पूर्व संध्या पर महात्मा गांंधी शिक्षण संस्थान की दोनों शाखा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
Darbhanga News: दरभंगा. हिंदी सप्ताह की पूर्व संध्या पर महात्मा गांंधी शिक्षण संस्थान की दोनों शाखा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. बंगाली टोला शाखा में एचएम श्रावणी शिखा, प्रबंधक राजीव कुमार एवं सरिता श्रीवास्तव ने तथा वाजितपुर शाखा में एचएम अजय झा ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की. मौके पर विभिन्न प्रतियोगिता आयोजित की गई. नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी कक्षा में कविता पाठ, कक्षा प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय में कहानी वाचन तथा चतुर्थ से दशम कक्षा तक बच्चों के बीच निबंध लेखन और भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. एचएम श्रावणी शिखा ने हिंदी साहित्य के इतिहास और विकास पर चर्चा की. कहा कि विदेशी भाषा को अंगीकार करना बुरा नहीं है, लेकिन अपनी मातृभाषा और राष्ट्र भाषा को भूलना हिन्दुस्तानियों के लिए आत्महत्या के समान है. शिक्षिका आरती कुमारी और सरिता श्रीवास्तव ने भी विचार रखी.
इन बच्चों को किया गया पुरस्कृत
प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को पुरस्कृत किया गया. इसमें अदिति अर्न, इशिका सिंह और आरुषि, सूफियान, भव्या प्रिया, अवंतिका कुमारी, इनयाह इमरान, श्रेया, मितांजलि, सुमिता कुमारी; श्रेजल, आदित्य राज, खुशी, आर्यन ठाकुर, तबरेज आलम, केशव कुमार, अराध्या, आरुषि, और महजबी हसन, मानवी ठाकुर, आरोही सुमन, स्वाति कुमारी, रामानंद गुप्ता और निशांत कुमार शामिल थे. श्रेया पाठक, नताशा कुमारी, आयजा इमरान, डॉली कुमारी, सृष्टि प्रिया, आराध्य कुमार, अदिति, निष्ठा, राज लक्ष्मी, अनोखी, सृष्टि, आकांक्षा श्रीवास्तव, निधि, सानिया इमरान, समर मिश्रा, अर्चना कुमारी, साक्षी कपूर, रिशु कुमार, अमृत नंदन, सौरभ कुमार झा, संस्कृति कुमारी, अभिनव कार्तिक, उज्जवल कुमार, रौनक कुमार, अनितेश कुमार एवं सिद्धार्थ शेखर को पुरस्कृत किया गया. संचालन आर्या सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन समन्वयक वर्तिका श्री ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










