Darbhanga News: लगातार हो रही बारिश से उफनाई कमला बलान, प्रावि लक्षमिनिया में घुसा बाढ़ का पानी

Updated:
विज्ञापन
Darbhanga News: लगातार हो रही बारिश से उफनाई कमला बलान, प्रावि लक्षमिनिया में घुसा बाढ़ का पानी

Darbhanga News:क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से कमला बलान नदी के जलस्तर में हुए तेजी से वृद्धि हुई है.

विज्ञापन

Darbhanga News: कुशेश्वरस्थान/कुशेश्वरस्थान पूर्वी. क्षेत्र में पिछले दो दिनों से हो रही झमाझम बारिश से कमला बलान नदी के जलस्तर में हुए तेजी से वृद्धि हुई है. कई गांव के लोग इससे प्रभावित हो गये हैं. नदी का जलस्तर बढ़ने से प्राथमिक विद्यालय लक्ष्मीनियां में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है. वहीं इटहर पंचायत के चौकिया, लक्ष्मीनियां सहित आधा दर्जन से अधिक गांव के लोगों को तटबंध पर नाव के सहारे आना पड़ रहा है. इन गांव के लोगों के आवागमन का एकमात्र सहारा नाव रह गया है. बताया जाता है कि बारिश का क्रम जारी रहा तो नदी के जलस्तर बढने पर दर्जनों नये गांव भी बाढ़ की चपेट में आ जायेंगे. इससे कमला बलान तटबंध के अंदर बसे गांव के लोगों की चिंता बढ़ गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Kumar

लेखक के बारे में

By Prabhat Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन