मुंबई रूट पर फ्लाइट का नहीं हुआ संचालन

रभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को केवल तीन जोड़ी विमान सेवा संचालित की गयी
दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट से शनिवार को केवल तीन जोड़ी विमान सेवा संचालित की गयी. दिल्ली, कोलकाता व हैदराबाद रूट पर एक- एक जोड़ी फ्लाइट की सेवा दी गयी. मुंबई रूट पर विमान सेवा ठप रही. आपात स्थिति में सफर करने वाले आसपास के हवाई यात्रियों को पटना से टिकट बुक करनी पड़ी. सामान्य दिनों में दरभंगा- दिल्ली रूट पर दो जोड़ी जहाज की सर्विस दी जाती है. विमान की संख्या कम करने से यात्रियों को काफी परेशानी हुई. जानकारी के अनुसार आज यहां से छह विमानों में 778 पैसेंजर ने यात्रा की. शुक्रवार को आठ जहाज में 1237 यात्रियों ने यात्रा की थी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










