Darbhanga: नाबालिग लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

Edited by RANJEET THAKUR
Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत के बाढ़ पोखर चौक पर आयोजित इंद्र पूजा से मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र की एक16 वर्षीया नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

केवटी. थाना क्षेत्र के लालगंज पंचायत के बाढ़ पोखर चौक पर आयोजित इंद्र पूजा से मधुबनी जिला के सकरी थाना क्षेत्र की एक16 वर्षीया नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है. बताया जाता है कि नाबालिग लड़की अपने पिता के साथ केवटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तेदार के यहां आयी थी. वहां से बाढ़ पोखर इंद्र पूजा देखने गयी थी. वह लौटकर नहीं आयी. उसके घर नहीं पहुंचने पर पिता सहित सगे-संबंधियों ने काफी खोजबीन की, लेकिन कहीं उसका अतापता नहीं चला. मामले में नाबालिग लड़की के पिता ने स्थानीय थाना में अपहरण का मामला दर्ज कराया है, इसमें मेघा निवासी विनोद यादव के पुत्र चिंटू यादव, तथा उसके भाई इंद्रजीत यादव को नामजद किया गया है. बताया है कि आरोपित भी मेला घूमने आया था, इसी दौरान उसकी नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर कर ले गया. इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष सदन राम ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर मामला दर्ज कर लिया गया है, पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RANJEET THAKUR

लेखक के बारे में

By RANJEET THAKUR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन